सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

30 वर्षों से पंजाबी राजनीति में सक्रिय है संत कुमार

फतेहाबाद(प्रैसवार्ता) हरियाणवी पंजाबी सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संत कुमार एडवोकेट पिछले तीस वर्षों से निरंतर हरियाणा के पंजाबियों को जागृत करने के लिए और उनको उनके अधिकार दिलवाने के लिए संघर्षरत है। उनके नेतृत्व में हरियाणवी पंजाबी सभा द्वारा प्रदेश के लगभग हर शहर कस्बा में अनेकों सफल पंजाबी सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं और उनके सम्मेलनों को सर्व श्री पूर्व प्रधानमंत्री माननीय इन्द्र कुमार गुजराल, प्रसिद्ध फिल्म स्टार श्री सुनीलदत, बंग्लादेश के हीरो लेफटीनेंट जनरल श्री जगजीत सिंह अरोड़ा सहित देश-विदेश के अनेक प्रमुख पंजाबी संबोधित कर चुके हैं। श्री संत कुमार ने हरियाणा के पंजाबियों के संघर्ष पर एक दस्तावेजी पुस्तक जदोजहद भी लिखी है। जिसकी करीब 18 हजार प्रतियां बिक चुकी हैं इसके अलावा अंतराष्ट्रीय टीवी चैनल हृक्रढ्ढ ने उन पर आधा घंटे की डाकुमेंटरी फिल्म बनाई है और अपने चैनल पर प्रसारित की है। भारत के 20वीं सदी के प्रथम शहीद मदन लाल ढ़ीगड़ा को देश में सर्व प्रथम 17 अगस्त 1992 को सुशीला भवन हिसार में उनकी सभा ने याद किया। पंजाबी भाषा देश के बंटवारा के वक्त शहीद हुए लाखो पंजाबियों के लिए स्मारक बनवाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे संत कुमार ने ही सबसे पहले उठाए। पंजाबी राजनीति के साथ-साथ संत कुमार पिछले तीस वर्षों से प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते चले रहे हैं। संत कुमार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि के अलावा 1984 से कई वर्षों तक कांग्रेस के जिला हिसार के उप प्रधान भी रहे उनकी कांग्रेस में अहमियत इसी बात से लगाई जा सकती है, जब 1982 के विधान सभा चुनावों में श्रीमती इंदिरा गांधी फतेहाबाद में पधारी तो मुख्यमंत्री भजन लाल केन्द्रीय मंत्री चौ. दलबीर सिंह विधान सभा के उम्मीदवार के साथ केवल संत कुमार को ही मंच पर बैठने की वि विचार रखने की इजाजत दी गई। संत कुमार इनेलो के पंजाबी सेल के कई वर्ष तक प्रदेश के मुख्य सूत्रधार रहे और उन्होंने इनेलो की अनेक प्रदेश सतर की जनसभाओं को संबोधित किया। इनेलो में रहते हुए उन्होंने 12 नवंबर 1996 को फतेहाबाद में एक विशाल पंजाबी सम्मेल आयोजित किया जिसमें 50 हजार से भी ज्यादा पंजाबी शामिल हुये। जो प्रदेश में हुये अब तक का सबसे बड़ा पंजाबी सम्मेलन था, मगर अब कांग्रेस पार्टी ने 13 पंजाबियों को उम्मीदवार बनाया है, जो अन्य किसी भी राजनैतिक दल से दोगुणा है और इससे पहले भी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने श्री शादी लाल बत्तरा को राज्य सभा में भेजकर पंजाबियों का मान-सम्मान बढ़ाया है तथा प्रदेश में उन्होंने चहुमुखी विकास की नीतियां लागू की है उनसे प्रभावित होकर संत कुमार अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री की रहनुमाई में शामिल हुए हैं। संत कुमार उनके साथियों द्वारा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से जहां पंजाबियों का विश्वास कांग्रेस के प्रति ओर मजबूत होगा। वहीं हरियाणा के पंजाबी अब पहले से ज्यादा शक्ति से मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कांग्रेस की विकास की नीतियों की जानकारी घर-घर पहुंचाएंगे।

Post a Comment