सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

जांगड़ा का जोरदार रोड शो (भाजपा ही रामराज्य की स्थापना करेगी, रोहताश को विजयी बनाएं: गोयल)

सिरसा(प्रैसवार्ता) प्रदेश में बेरोजगारी व मंहगाई, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाने का यही मौका है। आप भाजपा को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपको मेहनती व ईमानदार, आम आदमी के सिपाही रोहताश जांगड़ा जैसा उम्मीदवार दिया है। आपके वोटों से हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर रामराज्य की स्थापना की जाएगी। यह बात अबोहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डा. रामकुमार गोयल ने आज रोहताश जांगड़ा के समर्थन में किए गए रोड शो के दौरान उमड़े भारी जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से आज हर वर्ग दु:खी है और जनता कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस का विकल्प भाजपा को मान रही है। जनसैलाब को संबोधित करते हुए राजस्थान के श्रीगंगानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य ने कहा कि जब देश में भाजपा सत्तासीन थी तो देश खुशहाल था। उन्होंने कहा कि मतदाता को वोट देने से पहले यह सोचना चाहिए कि कौन सा उम्मीदवार उसका मांग पूरी कर सकता है, क्षेत्र विकास कर सकता है, किसी के दु:ख सुख में वह सहायता करता है या कर सकता है, प्रत्याशी का ईमानदार, मेहतनी व मिलनसार होना अतिआवश्यक है भाजपा प्रत्याशी इन सब में सही उतरते हैं। कर्मठ व्यक्तित्व के धनी रोहताश जांगड़ा को आप विधायक बना दो, श्री जांगड़ा जैसा आप चाहोगे विकास करेंगे न कि आपको भूखाखकर विकास का गीत गाएंगे करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा ने कहा कि मैंने हमेशा आम व खास भी वर्गों का दु:ख सुख में साथ दिया है। आपकी कृपा से मैं विधानसभा में पहुंचा तो क्षेत्र के विकास की कोई नहीं रहने दूंगा। सिरसा हलका की खुशहाली के लिए आप भाजपा को वोट दें। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वैद्य श्रीनिवास शर्मा, सतपाल मेहता, ओमप्रकाश बोमरा, गुरदेव सिंह राही, प्रदीप रातुसरिसा, जयमल सिंह एडवोकेट, रमेश यादव, दौलत राय, सतनाम, अशोक सोनी, चरणजीत सिंह, रामजी लाल भाटिया, राम सिंह, तिलोक गोयल, बलवान, बलजीत, सुरजीत, शिवचरण, कमल, राजकुमार शर्मा, सतबीर वर्मा, रामसिंह सैनी विनोद, पवन रोहलीवाल, सुभाष अग्रवाल, राधेश्याम, दीपक जांगड़ा, राजकुमार दुआ, मूर्ति जांगड़ा, जसविन्द्र पिंकी, भोली, राजरानी गुंबर, आशारानी जैन, मंजूरानी सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment