सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति हिसार डिपो

26 फरवरी 2010
हिसार(सिटीकिंग) प्रदेश की हुड्डा सरकार द्वारा राज्य परिवहन के 2699 रूट परमिट निजी हाथों में देने के जनविरोधी एवं विनाशकारी निर्णय के विरूद्ध हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की राज्य कमेटी के आह्वान पर 5 मार्च को रोहतक में मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कैंपस पर राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन में हिसार डिपो व हांसी सब डिपो के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर 2 मार्च को जाट धर्मशाला कुरू क्षेत्र में आयोजित कच्चे कर्मचारियों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में कच्चे कर्मचारियों की भागीदार ज्यादा तादाद में रहेगी। इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आज विभाग के दोनों संगठनों के कार्यकत्र्ताओं की संयुक्त बैठक आयाजित की गई, जिसकी अध्यक्षता दोनों डिपो प्रधान राजपाल नैन व परमजीत बडाला ने संयुक्त रूप से की। बैठक में हिसार डिपो, हांसी सब डिपो व केन्द्रिय कर्मशाला के दोनों संगठनों के सभी पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कल 25 फरवरी को परिवहन आयुक्त हरियाणा आनंद मोहन सरन द्वारा विभाग की तीनों यूनियनों की आयोजित संयुक्त बैठक में नई प्राइवेट परिवहन नीति पर हामी भरवाने के जबरन दबाव बनाने के असफल प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आंदोलनों में बढ़चढ़कर भाग लेे का दृढ़ संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ से सम्बन्धित यूनियन के महासचिव रामकुमार वर्मा व सर्व कर्मचारी संघ से सम्बन्धित यूनियन के उप महासचिव रमेश सैनी ने कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य परिवहन जनता को अच्छी सेवा देने में व लाभ कमाने में देशभर में प्रसिद्ध होने के बावजूद प्रदेश सरकार इस जनकल्याणकारी विभाग को खत्म करने में तुली हुई है, जिसके परिवहन कर्मचारी व आम जनता किसी सूरत में सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 5 मार्च को रोहतक में राज्य स्तरीय प्रदर्शन में प्रदेश भर के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। 31 मार्च को प्रदेश भर में बसों का पहिया जाम करके राज्य स्तरीय हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने नई परिवहन नीति को रद्द नहीं किया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है।
बैठक में सर्व सम्मति से डिपो स्तरीय संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया, जो 2 मार्च को कुरूक्षेत्र में कच्चे कर्मचारियों को राज्य स्तरीय सम्मेलन में 5 मार्च को रोहतक में राज्य स्तरीय प्रदर्शन व 31 मार्च को हड़ताल की तैयारी के लिए प्रत्येक कर्मचारी से सम्पर्क करेगी। संयुक्त संघर्ष समिति में सर्व री राजपाल नैन, परमजीत बडाला, विजय सिवाच, रमेश सैनी, दिलबाग गिल, जगवीर सिंह, तिजेन्द्र गोदारा, धर्मवीर पंवार, विजयपाल, भगत राम, सुरेश राठी, राजपाल, नंद किशोर व सुखवीर सिंह शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर डिपो प्रधान राजपाल नैन ने कहा कि हिसार डिपो के कर्मचारी आंदोलनों में सबसे अग्रिम पंक्ति में रहेंगे। इस अवसर पर दोनों संगठनों के नेता श्री जयभगवान बडाला, बलराज बिजला, रामकुमार जांगडा, ओमप्रकाश बुड़ाक, रामनिवास, रमेश, महेन्द्र पहलवान, रणबीर सिंह, सतवीर सिंह, महेन्द्र भारी, ईश्वर लोरा, सुलतान, राजबीर, मनीराम आदि ने भाग लिया।

Post a Comment