सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

डा. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर महायज्ञ का आयोजन

13 मार्च 2010
सिरसा(सिटीकिंग) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डबवाली के विधायक डा. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर आज प्रात: विष्णु महायज्ञ का आयोजन किय गया। इस विष्णु महायज्ञ का आयोजन विधायक डा. अजय सिंह चौटाला की दीर्घायु एवं प्राकृतिक विपदाओं के निवारण हेतु किया गया। महायज्ञ के मुख्य आयोजक व्यापार सेल के उपाध्यक्ष सुरेश दड़बा थे। श्री दड़बा ने बताया कि इस महायज्ञ का आयोजन स्थानीय रोड़ी बाजार स्थित मोहन्ता मन्दिर के प्रांगण में प्रात: 7 बजे से 10 बजे तक किया गया। इस महायज्ञ में मन्दिर के आचार्य मुनीष के तत्वाधान में वद्रासूक्त विष्णु सुक्तों तथा शिव तांडव के वैदिक मंत्रों द्वारा भगवान विष्णु की विधिवत अराधना की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि इनेलो के महासचिव चन्द्र जैन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि डा० अजय सिंह चौटाला युवा वर्ग में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। श्री चौटाला ने युवाओं को पार्टी में विश्ेाष अहमियत दी है जिससे युवाओं की तथा आमजन की आस्था इनेलो के साथ जुड़ी है। उन्होंने कहा कि खेल रत्न भाई अभय सिंह चौटाला युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत हैं। यज्ञोपरान्त साधु-संतों एवं ब्राह्मणों को भोजन करवाया गया तथा बच्चों में टाफियां एवं लड्डू वितरित किए गए। इस अवसर पर इनेलो जिला इकाई द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत युवाओं को पार्टी के साथ अधिक-से-अधिक संख्या में जोडऩे पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी कार्यकर्ताओं द्वारा डी.सी. पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि उक्त सफाई अभियान आगामी एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। श्री दड़बा ने डा० अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस की सभी शहरवासियों को हार्दिक बधाई दी है। इस अवसर पर उनके साथ गुलशन लोहिया, योगेश शर्मा, अनिल मेहता, सुरेश जैन, प्रेम मेहता, विनेश मक्कड़, विजय कुमार, सोनू तंवर, राजेन्द्र मेहता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post a Comment