सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

शारीरिक सुख एवं मानसिक शांति हेतु योग साधना शिविर आयोजित

15 मार्च 2010
सिरसा(सिटीकिंग) अखिल भारतीय श्री राम मुलख दयाल योग प्रचार समिति के प्रधान योगाचार्य परम श्रद्धेय ध्यानयोगी गुरू रघुबीर जी महाराज के तत्वाधान में जिला जेल सिरसा में बंदियों के शारीरिक सुख एवं मानसिक शांति के लिए 5 दिन का योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरू रघुबीर महाराज ने कहा कि योग दुनिया की सबसे उत्तम औषधि है। इस योग रूपी औषधि के हर रोज सेवन करने से मनुष्य के बीमारी नजदीक नहीं आती और वह सदैव स्वस्थ रहता है। सदैव निरोग जीने का परम उत्तम साधन है योग। किसी ने इस विषय में सत्य ही कहा है 'योगी को संसार में नहीं सताते रोग, सकल विधि की औषधि जानो योगÓ। योग है जहां स्वास्थ्य है वहां। रघुवीर महाराज ने कहा कि योग के लिए सुथरे स्थान का होना अनिवार्य है। जिला जेल योग के लिए उत्तम स्थान है। जेल के मन्दिर एवं गुरूद्वारे के बीच वाले लॉन में योगसन व प्राणायाम का अभ्यास तन-मन को निरोग रखने के लिए उत्तम है। उन्होंने कहा कि आज के इस भागदौड़ भरे युग में दवाईयों का प्रयोग निरन्त बढ़ता जा रहा है। दवाईयों से बचने व सदैव निरन्त रहने का उत्तम साधन है योग। इन पांच दिनों में पूज्य गुरूदेव ने अनुलोम-विलोम, नाड़ी शोधन, भ्रस्त्रिका, प्राणायाम, बाहरी कुम्भक, आंतरिक कुम्भक तथा इसके साथ-साथ मूलबन्द, उडियान बंद, जलंधर बंद का क्रियात्मक ज्ञान दिया। उन्होंने जानकारी दी कि मूलबंद लगाने से शरीर में शक्ति बढ़़ती है व गुदा सम्बन्धी रोग नहीं होते। उडियान बंद मोटापे को दूर करने का सबसे उत्तम साधन है। उडियान बंद से गैस व पेट सम्बन्धी कोई रोग नहीं होता। जलंधर बंद लगाने से कैंसर, गले का टांसिल व थायराईड सम्बन्धी बीमारियां पैदा नहीं होती। योगासनों से शरीर में चुस्ती एवं शक्ति बढ़ती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आसन व प्राणायाम दोनों का करना जरूरी है। रघुवीर महाराज ने कहा कि धुम्रपान सेहत के लिए अत्यधिक हानिकारक है। उन्हीं के वचनों से प्रभावित होकर शिविर में उपस्थित 15 व्यक्तियों से भविष्य में धु्रमपान न करने का प्रण लिया। इस अवसर जिला जेल निरीक्षक जे.एस. सेठी व उपनिरीक्षक अमित भादू ने गुरू रघुबीर का आभार व्यक्त किया। इस शिविर के सफल आयोजन में पृथ्वी सिंह बैनीवाल, डा० बबलू व चन्द्रकांत कागजी का पूरा सहयोग रहा।

Post a Comment