सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

कृष्णा फौगाट एवं बिमला जैन ने घर-घर जाकर किया पदम जैन का प्रचार

सिरसा(प्रैसवार्ता) इनेलो महिला विंग की जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा फौगाट एवं नगर पार्षद बिमला जैन ने आज इनेलो प्रत्याशी पदम जैन के चुनाव प्रचार को गति देते हुए जेल ग्रांऊड व चत्तरगढ़ में घर-घर जाकर महिला मत दाताओं से संपर्क कर इनेलो की जनहितैषी और विकासकारी नीतियों से अवगत करवाया। इस जनसंपर्क अभियान के तहत उनके साथ सुनीता कंबोज, रानी रंधावा, किताबो देवी, गीता सैनी व बिमला कायत ने पदम जैन के हक में मतदान करने की अपील की। इस अभियान के दौरान जेल ग्रांऊड मौहल्ले में महिलाओं की एक नुक्कड़सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती कृष्णा फौगाट ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह के कार्यकाल में जिस प्रकार महिला वर्ग पर अत्याचार किए गए उसका बदला लेने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जो सरकार महिलाओं के अधिकारों व उनके सम्मान की रक्षा नहीं कर सकती ऐसी झूठी और मक्कार सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो के शासन में महिला वर्ग को जो मान-सम्मान मिला था वह अन्य कोई राजनीतिक दल देने में नाकाम साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षित व खुशहाल जीवन के साथ-साथ आत्म निर्भर होकर जीना चाहती हैं तो इस बार इनेलो प्रत्याशी पदम जैन के हक में मतदान कर उन्हें विजयी बनाकर विधानसभा में भेंजे और इनेलो सुप्रीमों चौ. ओमप्रकाश चौटाला के हाथों प्रदेश की बागडौर सौंपने का काम करें ताकि प्रदेश का पूरा आवाम सुरक्षित व आर्थिक संपन्न होकर जीवन व्यतीत कर सकें।

Post a Comment