सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

Showing posts with label खेल जगत. Show all posts
Showing posts with label खेल जगत. Show all posts

खेलों से युवाओं में एकता की भावना पैदा होती है: कुरड़ा राम

28 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) भारत की जनवादी नौजवान सभा और ग्राम पंचायत शेखूपुरिया के तत्वाधान में वॉलीबाल शूटिंगबाल प्रतियोगिता का उदघाटन सरपंच कुरड़ा राम ने किया। उदघाटन करने के बाद उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में एकता की भावना पैदा होती है साथ ही इनसे उन्हें अच्छी दिशा भी प्राप्त होती है। उदघाटन के अवसर पर दिए अपने सम्बोधन में जनवादी नौजवान सभा के जिला प्रदान जयराम ने कहा कि जिन देशों के स्वतंन्त्रता आन्दोलन में युवाओं ने कुर्बानियाँ दी हों वह देश तेजी से प्रगति करता है,भारत का स्वतंन्त्रता आन्दोलन तो ऐसी कुर्बानियों से भरा पड़ा है,उन्होंने युवाओं को नशों से दूर रहकर आपसी भाईचारा बढ़ाने का आहन किया। इस अवसर पर शीशपाल ढाका और मास्टर नत्थू राम ने भी उपस्थित खिलाडिय़ों और आम लोगों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मास्टर अनिल,रोहताश बलदेव,राजकुमार, जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव रूस्तम सैनी,जिला कोषाध्यक्ष टोनी सागू तथा गाँव के अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। दो दिन तक चलने वाली इस प्र्रतियोगिता में जिला के तीस गाँवों की टीमें भाग ले रही हैं।

Read more...

लड़कियों को खेलों में प्रोत्साहन देने के लिए मील पत्थर स्थापित

22 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) अध्यातम और समाज सुधार के साथ साथ खेलों को बढावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे डेरा सच्चा सौदा ने खिलाडिय़ों खासकर लड़कियों को खेलों में प्रोत्साहन देने के लिए सोमवार को एक और मील पत्थर स्थापित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इंडोर स्टेडियम को खिलाडिय़ों को समर्पित किया। शाह सतनाम जी गल्र्ज शिक्षण संस्थान में स्थापित नवनिर्मीत 'शाह सतनाम जी मीत मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियमÓ का संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने पावन कर कमलों के द्वारा रिबन जोड़कर उदघाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में संत गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह जी इन्सां ने कहा कि खेलों में भाग लेने से जहां स्वास्थ्य अच्छा रहता है वहीं मनुष्य नशों व बुरी आदतों के चंगुल में नही फंसता। पूज्य गुरू जी ने कहा कि खेलों में भाग लेने वाला व्यक्ति जीवन में आने वाले उतार चढावों से कभी हार नही मानता, तथा संघर्ष करता रहता है। पूज्य गुरू जी ने बताया कि इस खेल स्टेडियम के निर्माण करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आंचल वाले सिरसा जिला के खिलाडिय़ों को अधिक से अधिक खेल सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होने कहा कि हालांकि डेरा सच्चा सौदा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई स्टेडियम है, जिनमें क्रिकेट स्टेडियम, स्वीमिंग पुल, रोलर स्केटिंग स्टेडियम व मल्टी पर्पज स्टेडियम शामिल है। परंतु लड़कियों के खेलने के लिए अलग से स्टेडियम बनाने का लक्ष्य यही है कि लड़कियां भी खेलों में अधिक से अधिक मेहनत करके और अधिक सराहनीय प्रदर्शन करें। पूज्य गुरू जी ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही होती, वे भी लड़कों की भांति अपने माता पिता का नाम रोशन कर सकती है। पूज्य गुरू जी ने बताया कि शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की छोटी छोटी लड़कियों ने रोलर स्केटिंग, योगा, थ्रो बाल, जूडो, ज्वेलियन थ्रो सहित अनेक खेलों में अपने देश में ही नही बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके अपने माता पिता, संस्थान व देश का नाम पूरे विश्व में चमकाया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस इंडोर स्टेडियम 'शाह सतनाम जी मीत मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम' की सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 180 गुणा 103 फीट लंबे चौड़े इस स्टेडियम में सभी तरह की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मौजूद है तथा अनेक इंडोर गेम्स जैसे रोलर स्केटिंग, हाकी, बैडमिंटन, टैनिस, थ्रो बाल, नेट बाल, बालीवाल इत्यादि यहा खेली जा सकती है। पूज्य गुरु जी ने बताया कि इस स्टेडियम का फर्श बेहतरीन किस्म की लकड़ी से बना है तथा सभी तरह के खेलों के लिए उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि पूर्णत वातानुकूलित इस स्टेडियम में 2000 से अधिक दर्शकों के बैठने की सुविधा है तथा बेहतरीन लाईटिंग का प्रबंध होने के कारण यहां रात्रि में भी मैच खेले जा सकते है। पूज्य गुरू जी के शिक्षण संस्थान में पधारने पर स्टाफ सदस्यों व बच्चों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम अकादमी के अध्यक्ष जसमीत सिंह इन्सां, शाह सतनाम जी हेल्थ केयर विंग के अध्यक्ष डॉ. शान-ए-मीत इन्सां, विश्वास इन्सां, शाह सतनाम जी एजूकेशनल विंग के अध्यक्ष रूह-ए-मीत जी इन्सां, शाह सतनाम जी मीत रोलर स्केटिंग स्टेडियम की चेयरपर्सन चरणप्रीत इन्सां, अमरप्रीत इन्सां, हनी प्रीत इन्सां, शाह सतनाम जी गल्र्स कॉलेज की प्राचार्या गीता मोंगा, शाह सतनाम जी गल्र्स स्कूल की प्राचार्या शीला पूनिया सहित शिक्षण संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, स्टाफ सदस्य व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read more...

खिलाडिय़ों को मिलनी चाहिए ज्यादा सुविधाएं : गोयल

20 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) हमारे देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है परंतु उन्हें सुविधाएं नाममात्र की मिल रही हैं। खिलाडिय़ों को ज्यादा सुविधाएं दिए जाने की जरूरत है। यह बात सिरसा के समाजसेवी श्याम लाल गोयल ने आज गां कर्मगढ़ में युवा क्लब द्वारा करवाए जा रहे विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर गांव के सरपंच सांई दित्ता राम, पूर्व सरपंच राधेश्याम, युवा क्लब के अध्यक्ष सतपाल सहारण, प्रिंसीपल राज कपूर, नरेश सिंगला, प्रदीप सैनी, मदन नढ़ा, विक्रम नढ़ा, जगपाल सिंह भंगू, जगदीश गोयल, चरणपाल सहारण, गांव की क्रिकेट टीम के कप्तान जगदीश चौधरी, लक्की गोयल, रमन कंबोज, संदीप कंबोज, अमनदीप गोयल, केवल कंबोज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना जरूरी है क्योंकि इससे जहां युवाओं में आपसी भाईचारे की भावना पैदा होती है वहीं पर वे नशे की लत से भी बचे रहते हैं। इसके साथ-साथ युवाओं का मन तन भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलते समय आपसी भाईचारे की भावना को कायम रखना चाहिए तथा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करने चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को निखारा जा सके। उन्होंने अपनी ओर से गांव के युवा क्लब को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। इस अवसर पर टूर्नामेंट का पहला मैच सिरसा खाईशेरगढ़ के बीच हुआ। खाईशेरगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

Read more...

थ्रो बॉल महिला चैंपियनशिप में थाईलैंड को मात

19 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में जिले, प्रदेश देश का नाम रोशन करने वाले शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेंगलूर में आयोजित जूनियर एशिया थ्रो बॉल महिला चैंपियनशिप में थाईलैंड को मात देकर भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलवाया। भारतीय टीम में शामिल 12 खिलाडिय़ों में से 9 हरियाणा की है, तथा इनमें से तीन शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल की छात्राएं है। प्रतियोगिता में भाग लेकर लौंटी इन खिलाडिय़ों का सिरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पूज्य गुरू जी ने खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया उन्हे इसी तरह मेहनत लग्न से खेलों ओर पढाई में आगे बढने का आशीर्वाद दिया। वहीं शिक्षण संस्थान में पहुंचने पर स्टाफ सदस्यों सहपाठियों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बेंगलूर में 13 से 16 फरवरी को आयोजित हुई फस्र्ट जूनियर एशिया थ्रो बॉल वुमैन चैंपियनशिप में 11 देशों चीन, नेपाल, सिंगापुर, दक्षिणी अफ्रीका, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया इत्यादि की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल भारतीय टीम के 12 सदस्यों में हरियाणा प्रांत की ओर से 9 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिनमें से 3 खिलाड़ी शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्राएं सोनिया इन्सां गगनदीप इन्सां तथा ग्यारहवीं की कक्षा की छात्रा मन्नू इन्सां भी शामिल थी। थ्रो बाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने श्रीलंका को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया तथा फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की टीम को 2-1 से चित करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम की इस जीत में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के इन होनहार खिलाडिय़ों की अहम भूमिका रही। सिरसा पहुंचने पर खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया, स्वयं पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे आशीर्वाद दिया। शुक्रवार प्रात: शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान में पहुंचने पर खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्राचार्य शीला इन्सां, स्टाफ सदस्य अंजलि, सरिता अरोड़ा, सरिता नारंग, निर्मल नैन, रिशु इन्सां अन्यों तथा संस्थान के बच्चों ने मालाएं पहनाकर उनका वैल्कम किया। इस अवसर पर खिलाडिय़ों सोनिया इन्सां, गगनदीप इन्सां तथा मन्नू इन्सां ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरू जी के आशीर्वाद, उनके द्वारा बतलाई गई खेलों संबधित तकनीकों तथा मेडिटेशन को दिया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य शीला इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरू जी के पावन आशीर्वाद से अल्प समय में ही संस्थान ने खेलों पढाई के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम की है। उन्होने बताया कि हालांकि वार्षिक परीक्षा निकट है, इसके बावजूद भी बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा जताई थी तथा बेहतरीन प्रदर्शन करने का भरोसा जताया था खिलाड़ी अपने वायदे पर खरे भी उतरे।

Read more...

रोमांचक मैच में हिमाचल हारा

18 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) शाह सतनाम जी स्टेडियम में चल रही विजय हजारे नार्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट की कड़ी में बृहस्पतिवार को श्रृंखला का पांचवा और अंतिम एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें पंजाब व हिमाचल टीम का आमना सामना हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने शानदार शुरूआत की तथा निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 344 रनों का विशालकाय स्कोर बनाया। इसके जबाब में हिमाचल ने शानदार पारी खेली, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में जीत के मुहाने पर खड़ी हिमाचल टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस प्रकार प्रतियोगिता का अंतिम मैच पंजाब की टीम ने जीत लिया। पंजाब द्वारा बनाया गया यह स्कोर श्रृंखला का सर्वाधिक स्कोर रहा वहीं इस एक मात्र मुकाबल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही। जबकि चार अन्य मैचों में दूसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमें विजयी रही थी।
टॉस जीतकर हिमाचल टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने शानदार शुरूआत की, कप्तान करण गोयल के साथ ओपनर के रूप में आए रविंद्र सिंह की जोड़ी ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। कप्तान करण ने मैदान में चौक्कों छक्को की बरसात करते हुए 88 गेंदों में 5 चौक्के व 3 छक्के जड़कर 72 रन बनाए। 24.2 ओवर में कप्तान करण नीरज की गेंद पर पारस के हाथों रन आउट हो गए। उस समय पंजाब का स्कोर 149 रन था। इसके पश्चात दूसरा विकेट मनदीप के रूप में 34.2 वें ओवर में गिरा। मनदीप ने 33 गेंदों में 6 चौक्कों की मदद से 33 रन बनाए,उसे मुकेश ने आउट किया। इसके पश्चात तीसरी विकेट के रूप में रविंद्र सिंह आउट हुए। रविंद्र ने 90 गेंदों में 7 चौक्के और 2 छक्के लगाकर 92 रन बनाए, उन्हे नीरज ने स्टंप आउट किया। इसके पश्चात मैदान में उतरे खिलाडिय़ों का प्रदर्शन ढीला रहा। मयंक सिडाना ने 19, उदयकौल ने 9, विपुल ने 38 रन बनाए। इसके पश्चात बल्लेबाजी करने के लिए उतरने मनप्रीत गोनी ने एक बार फिर से मैच में रोमांच ला दिया। गोनी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 2 चौक्के व 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। गोनी को कुलदीप ने आउट किया। तरूवर कोहली ने 7 गेंदों में एक चौक्के की मदद से 10 रन बनाए। उसे भी कुलदीप ने आउट किया। जसकरण सिंह 3 गेंदों में एक चौक्के व एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
हिमाचल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप सबसे सफल रहे। कुलदीप ने 10 ओवरों में 88 रन देकर 3 खिलाडिय़ों को पेवेलियन भेजा। वहीं मुकेश शर्मा ने 10 ओवर में 46 रन देकर 2 तथा नीरज ने 6 ओवरों में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इसके पश्चात मैदान में उतरी हिमाचल टीम की शुरूआत हालांकि ढ़ीली रही, परंतु बाद में खिलाडिय़ों ने पारी को संभाल लिया। संग्राम सिंह ने 11 गेंदों पर 1 चौका व एक छक्का जड़कर 14 रन बनाए। उन्हें मनप्रीत गोनी की गेंद पर उदय कोल ने कैच किया। हेमंत डोबरा ने 44 गेंदों पर 1 छक्के व एक चौके की मदद से अद्र्धशतक लगाया। हेमंत को करण गोयल की गेंद पर जसकरण ने कैच आऊट किया। नीरज चौहान ने 19 गेंदों में 5 चौके व 1 छक्का लगाकर 31 रन बनाए। इसके पश्चात मुकेश व कप्तान पारस डोगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में हिमाचल का पलड़ा भारी कर दिया। मुकेश ने 40 रन बनाए जबकि पारस डोगरा ने 83 गेंदों पर 3 चौक्कों व 8 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। बाद में उतरे बल्लेबाजों ने भी जीत के लिए जी तोड़ कोशिश की परंतु भाग्य ने पंजाब टीम का साथ दिया। मैच की आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन चाहिए परंतु सामने खेल रहे बल्लेबाज जितेंद्र मेहता शाट लगाने में असफल रहे तथा हिमाचल यह मैच 2 रनो से हार गया। हिमाचल के अन्य खिलाडिय़ों में विनीत इंदुलकर ने 30, अजय मनु ने 16, ऋषि धवन ने 31, जितेंद्र मेहता ने 4 व रन बनाए जबकि शरणदीप सिंह 4 रन नाबाद रहे।
पंजाब टीम के गेंदबाजों में मनदीप व करण गोयल ने 1-1, राहुल ने 3, जसकरण, व हिमांशु ने 2-2 विकेट हासिल किए।
बच्चों ने दिलकश अंदाज में बढाया खिलाडिय़ों का उत्साह
मैच के दौरान खेल का आनंद ले रहे बच्चों ने अनोखे अंदाज में खिलाडिय़ों का उत्साह बढाया। मैदान में उपस्थित लड़कियां आई लव इंडिया की शेप में तथा लड़के ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की लय में बैठे नजर आए। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बच्चों ने कभी वी लव यू की शेप बनाकर तो कभी विभिन्न धर्मों के प्रतीक चिन्हों के रूप में समुह में बैठकर अनोखा नजारा प्रस्तुत किया।


Read more...

हरियाणा को स्वर्ण पदक

17 फरवरी 2010

सिरसा(सिटीकिंग) महाराष्ट्र में आयोजित नेटबाल फैडरेशन कप में हरियाणा की ओर से खेलते हुए शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के दो खिलाडिय़ों की बदौलत हरियाणा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए कोच दान सिंह इन्सां ने बताया कि 10 से 14 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में देश भर की आठ श्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया। हरियाणा की टीम में शाह सतनाम जी बॉजय कॉलेज सरसा के दो होनहार खिलाड़ी कुलदीप इन्सां व रजत इन्सां शामिल थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा टीम ने शानदान प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 32-22 के अंतर से जीत लिया। कुलदीप इन्सां व रजत इन्सां ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय पूज्य हजूर पिता संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देते हुए कहा कि यह पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणा व आर्शीवाद से ही सम्भव हुआ है। इससे पूर्व हरियाणा की टीम ने चंडीगढ़ को 27-15 से, राजस्थान को 33-7, महाराष्ट्र को 35-17 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सैमी फाईनस में शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्रप्रदेश की टीम को 30-10 से पराजित कर फाइनल में स्थान पाया।

Read more...

विजय हजारे नार्थ जोन प्रतियोगिता का पांचवा मुकाबला कल

पंजाब व हिमाचल की टीमें लगाएंगी दम
17 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) शाह सतनाम जी स्टेडियम में चल रही विजय हजारे नार्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत कल 18 फरवरी को पंजाब व हिमाचल की टीमों के बीच मुकाबला होगा। इन मैचों में अंपायरिंग की अहम जिम्मेवारी देवेन्द्र शर्मा व राजन सेठी निभाएंगे जबकि सर्वजीत सिंह मैच रैफरी तथा एसके बांसल एम्पायर कोच होंगे। यह जानकारी देते हुए शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष जसमीत सिंह इन्सां ने बताया कि हरियाणा क्रिकेट एसोशिएसन की मेजबानी में आयोजित की जा रही पांच मैचों की इस क्रिकेट श्रृंखला का यह अंतिम मैच है। उन्होने बताया कि इन मैचों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों से सजी दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर की टीमों ने भाग लिया। श्री इन्सां ने बताया कि चार मैचों में हिमाचल टीम ने दो, दिल्ली टीम व पंजाब की टीमों ने एक एक मैच जीता है। जबकि जम्मू टीम को सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा। उन्होने बताया कि श्रृंखला का आखिरी पांचवा मैच हिमाचल प्रदेश व पंजाब की टीमों के बीच निर्धारित समय 9 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर हरियाणा क्रिकेट एसोशिएसन के सीनियर वाइस प्रैसीडेंट व जिला क्रिकेट एसोशिएसन के प्रधान डा. वेद बैनीवाल ने बताया कि सभी मैचों में मौसम मेहरबान रहा तथा खिलाडिय़ों ने शानदार परफार्मेंस दी, जिसका दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। उन्होने कहा कि शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम एकेडमी ने मैचों की मेजबानी को जिम्मेवारी पूर्वक निभाया, जिसकी सभी टीमों के खिलाडिय़ों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। वहीं इस अवसर पर शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी के सचिव जसवीर पूनिया ने बताया कि हिमाचल व पंजाब की टीमों ने बुधवार को पहुंचकर शाह सतनाम जी स्टेडियम में कड़ा अभ्यास किया। उन्होने बताया कि दोनो ही टीमों के लिए यह मैच जीतना आवश्यक है। श्री पूनिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को होने वाले मैच में कड़ा मुकाबला होने के आसार है। उन्होने बताया कि इस मुकाबले में भाग लेने के लिए दोनो टीमों के खिलाड़ी इस प्रकार से है।
पंजाब की टीम:- कर्ण गोयल(कप्तान), रविंद्र सिंह(उपकप्तान), उदय कौल(विकेट कीपर), सन्नी सोहल, मनदीप सिंह, तरूवर कोहली, विश्वास भल्ला, हिमांशू चावला, मंयक सिडाना, विपूल शर्मा, राहूल शर्मा, राजविंद्र गोयल, मनप्रीत गोनी, हरमीत बांसल, जसकरण तथा लव अवीलीश।
हिमाचल टीम :- पारस डोगरा(कप्तान), संग्राम सिंह, हेमंत डोगरा, अशोक ठाकुर, मुकेश कुमार, विनित इंदुलकर, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र मेहता, अभिनव बाली, अजय मनु (विकेट कीपर), ऋषि धवन, कुलदीप दीवान, विशाल भाटिया, नीरज कुमार, शरणदीप सिंह।

Read more...

दिलशान भारत के खिलाफ आज नहीं खेलेंगे

05 जनवरी 2010
मीरपुर(वार्ता) ग्रोइन की समस्या की वजह से श्रीलंकाई विस्फोटक बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान आज त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। दिलशान को सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में बल्लेबाजी करते समय ग्रोइन की समस्या आई थी और उसके बाद वह पुरस्कार समारोह में भी उपस्थित नहीं हो सके थे। उनकी चोट के बारे में श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने कहा था कि दिलशान श्रृंखला में शायद ही अब कोई मैच खेल सकें। संगकारा ने मैच के बाद कहा कि पिछले 60 दिनों में टीम के आठ खिलाड़ी घायल हो चुके हैं। दिलशान ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शानदार 104 रन बनाए थे। दिलशान के घायल होना भारतीय गेंदबाजों के लिए राहत का विषय है।

Read more...

सिडनी टेस्ट- पाक की ऑस्ट्रेलिया पर पकड़ मजबूत

04 जनवरी 2010

प्रस्तुति: इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
सिडनी। स्थानीय सिडनी क्रिकेट मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के दूसरे दिन सोमवार को पाकिस्तान ने पहली पारी के आधार पर 204 रनों की बढ़त बना ली। दि का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 331 रन बना लिए थे। दूसरे दिन पाकिस्तान को पहला झटका इमरान फरहत के रूप में लगा। वह 53 रनों के निजी स्कोर पर नॉथन हॉरित्ज का शिकार बने। आउट होने से पहले फरहत ने सलमान बट्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार 109 रन जोड़े। इसके बाद बट्ट भी 71 र बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद उमर अकमल और कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अकमल 49 और यूसुफ 46 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग बोलिंगर ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। मिसेल जॉनसन और शेन वॉटसन ने दो-दो विकेट चटाकाए। इनके अलावा पीटर सिडल और हॉरित्ज के नाम भी एक-एक विकेट दर्ज हुए। इससे पहले खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 127 रनों पर सिमट गई थी। मेजबान बल्लेबालों के लचर प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जॉनसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ ने छह और मोहम्मद सामी ने तीन विकेट चटकाए। गौरतलब है कि तीन मैचों की इस श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। मेलबर्न में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 170 रनों से हरा दिया था।

Read more...

वीरू और धोनी के निशाने पर नए रिकॉर्ड रहेंगे

03 जनवरी 2009
नई दिल्ली(वार्ता) बांग्लादेश के ढाका में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच चार जनवरी से शुरू हो रही त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सेहवाग के निशाने पर नए रिकॉर्ड रहेंगे। कप्तान धोनी इस त्रिकोणीय श्रृंखला में यदि भारत को फाइनल में पहुंचा देते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर और कपिल देव को पीछे छोड़कर सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। सेहवाग को अपने 7000 एकदिवसीय रन पूरे करने के लिए अब सिर्फ 66 रन की जरूरत है जबकि युवराज सिंह टूर्नामेंट के पांचो मैच खेलने के साथ ही अपने 250 एकदिवसीय पूरे कर सकते हैं। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज जहीर खान के बीच इस टूर्नामेंट में एक दूसरे से आगे निकलने के लिए जबर्दस्त होड़ रहेगी। कप्तान धोनी अबतक 70 एकदिवसीय में भारत की कप्तानी कर चुके हैं जिनमें से उन्होंने 39 जीते हैं और 24 हारे हैं। उनके पास इस टूर्नामेंट के दौरान सचिन और कपिल को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। सचिन ने अपनी कप्तानी में 73 मैचों में 23 जीते थे और 43 हारे थे जबकि कपिल ने 74 मैचों में 39 जीते थे और 33 हारे थे। फाइनल में पहुंचने की स्थिति में धोनी के मैचों की संख्या 75 हो जाएगी और फिर उनसे आगे राहुल द्रविड़ (79 मैच), सौरव गांगुली (147 मैच) तथा मोहम्मद अजहरुद्दीन (174 मैच) रहेंगे। धोनी के इस समय 154 एकदिवसीय मैचों से 5133 रन हैं और इस टूर्नामेंट के दौरान उनके पास पूर्व कप्तान अजय जडेजा (196 मैच, 5359 रन) को भी पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सेहवाग को एकदिवसीय में 7000 रन पूरे करने वाला छठा भारतीय बनने के लिए सिर्फ 66 रन की जरूरत है। उनके अबतक 216 मैचों में 34.32 के औसत के साथ 6934 रन हैं जिनमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। भारत में अबतक सचिन, गांगुली, द्रविड़, अजहरुद्दीन और युवराज ही 7000 एकदिवसीय रन पूरे कर पाए हैं। युवराज के पास इस श्रृंखला में 250 एकदिवसीय मैच पूरे करने का मौका रहेगा। हालांकि उनकी उंगली में चोट है लेकिन भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें इस उम्मीद के साथ टीम में शामिल कर लिया था कि उनकी चोट टूर्नामेंट शुरू होने तक ठीक हो जाएगी। भारत को अपना पहला मैच पांच जनवरी को श्रीलंका से खेलना है। युवराज अबतक 245 एकदिवसीय में 37.36 के औसत से 7249 रन बना चुके हैं। यदि वह अपने 250 एकदिवसीय पूरे कर लेते हैं तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय बन जाएंगे। भारत में अबतक सचिन (440 मैच), द्रविड़ (339), अजहर (334), गांगुली (311) और अनिल कुंबले (271) ने एकदिवसीय में 250 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। इस टूर्नामेंट के दौरान भज्जी और जहीर के बीच एक दूसरे से आगे निकलने के लिए जबर्दस्त होड़ रहेगी। जहीर ने जहां अबतक 167 मैचों में 232 विकेट लिए हैं वहीं भज्जी 206 मैचों में 233 विकेट हासिल कर चुके हैं। इन दोनों की होड़ में चाहे कोई भी आगे निकले लेकिन इन दोनों प्रमुख गेंदबाजों का प्रदर्शन भारत की टूर्नामेंट में खिताबी उम्मीदों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

Read more...

गेल का एकदिवसीय श्रृंखला में खेलना संदिग्ध

30 दिसम्बर 2009
मेलबर्न(वार्ता)
ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की ओर से घरेलू 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट बिग बैश में बल्लेबाजी करते समय चोट लगने की वजह से वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल का फरवरी में कंगारूओं के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है। मैच के बाद गेल के चोट की जांच की गई जिसमें यह पुष्टि हुई है कि उनकी चोट काफी गहरी है और संभव है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में टीम का नेतृत्व नहीं कर सकें। एकदिवसीय श्रृंखला सात से 19 फरवरी के बीच खेली जाएगी। उधर, पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एडम वोग्स का कहना है कि गेल की चोट को लेकर चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है और वह आगे होने वाले मैचों में भी टीम की ओर से मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि गेल को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान चोट आई थी लेकिन उसे लेकर चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि भारी बल्ला प्रयोग करने की वजह से गेल को तकलीफ हुई हो क्योंकि वह बल्ला भी काफी तेजी से घुमाते हैं और उसी समय कोई नस खींच गई हो।

Read more...

शादी की तारीख वेबसाइट पर डालेंगे हरभजन

30 दिसंबर 2009

नई दिल्ली(वार्ता) टीम इंडिया के मोस्ट एलिजबल बैचलर हरभजनसिंह ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी शादी की तारीख सबसे पहले अपनी वेबसाइट पर डालेंगे। हरभजन ने अपनी वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट हरभजनवर्ल्ड डॉट कॉम की लांचिंग के अवसर पर कहा कि सब मेरी ही शादी के पीछे पड़े रहते हैं तो चलिए आपको गारंटी देता हूँ कि मैं अपनी शादी की तारीख सबसे पहले अपनी वेबसाइट पर डालूँगा। उन्होंने साथ ही कहा कि मैं अपनी शादी की तस्वीरें भी अपनी वेबसाइट पर ही डालूँगा। इसलिए अब मेरे बारे में किसी को जानने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना होगा क्योंकि मेरी खुद की वेबसाइट जो लांच हो गई है। टर्बनेटर के नाम से मशहूर ऑफ स्पिनर हरभजन ने अपनी वेबसाइट के सवाल पर कहा कि यह युवाओं के लिए कोचिंग का जरिया बन सकता है। इसके अलावा इस पर खिलाड़ियों के बारे में मैदान में या फिर मैदान के बाहर भी जानकारी मिल सकती है क्योंकि हम इस पर अपनी कमेंट देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए हम अपने प्रशंसकों के करीब रह सकते हैं। फिर युवा खिलाड़ी भी हमसे सीधे सवाल पूछ सकते हैं और हम उसका जवाब दे सकते हैं। यह अपने प्रशंसकों से संवाद का बेहतरीन जरिया है।

Read more...