सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

इनैलो बनी बड़ी विपक्षी पार्टी

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता) हरियाणा विधानसभा चुनावों के इनैलो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है। इनैलो सुप्रीमों ओम प्रकाश चौटाला ऐलनाबाद तथा उचाना कलां से विजयी घोषित किये गये हैं-जबकि उनके गृह संसदीय क्षेत्र सिरसा की 9 में से 8 सीटों पर कांग्रेस को पराजय मिली। सिरसा संसदीय क्षेत्र में इनैलो को 6, निर्दलीय 2 तथा एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज करवाई है। इनैलो के युवा कमांडर अजय चौटाला (डबवाली), कृष्ण कंबोज (रानियां), ज्ञान चंद ओड़ (रतिया), पृथ्वी सिंह (नरवाना), रघुबीर सिंह (बाढडा),रामेश्वर दयाल (बावल), नसीम अहमद (फिरोजपुर झिरका), नरेन्द्र सांगवान (घरौंडा), फूल सिंह (गुहला चीका), जगदीश नैय्यर (होडल), अशोक कश्पय (इन्द्री), कृष्णा पंवार (इसराना), डा. हरी चंद मिड्ढा (जींद), परमिन्द्र ढुल (जुलाना), रामपाल माजरा (कलायत), प्रदीप चौधरी (कालका), शेर सिंह (लाडवा), धर्मपाल (लोहारू), रणधीर सिंह (मुलाना), सरोज मोर (नारनौंद), मामू राम (नीलोखेड़ी), सुभाष चौधरी (पलवल), गंगा राम (पटौदी), मोहम्मद इलियास (पुन्हाना), अशोक अरोड़ा (थानेसर), दिलबाग सिंह (यमुनानगर), बिशन लाल (रादौर), कली राम (सफीदो) से विजयी घोषित हुए हैं-जबकि कालांवाली से इनैलो सहयोगी शिरोमणी अकाली दल के चरणजीत रोड़ी ने विजयी परचम लहराया है।

Post a Comment