सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

ब्यूटी पार्लर बनते जा रहे हैं देह व्यपार के अड्डे

चंडीगढ़/दिल्ली(प्रैसवार्ता)देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा-पंजाब तथा चंडीगढ़ की राजधानी चंडीगढ़ में देह व्यापार माफिया ने सिर्फ दस्तक दे दी है, बल्कि अपने ठिकाने बनाने में सफल हो रहे हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली बजरिया करनाल, पानीपत तथा दिल्ली से चंडीगढ़ इसी मार्ग से देह व्यापारियों की सप्लाई हो रही है। ''प्रैसवार्ता'' को मिली जानकारी अनुसार देह व्यापार माफिया ने पानीपत को मुख्य केन्द्र चुना है और ज्यादातर ब्यूटी पार्लरों से संपर्क स्थापित कर लिया है। कुछ ब्यूटी पार्लरों ने इस धंधे में बढ़ौत्तरी के लिए इन्फार्मर भी रखे हैं, जो घूम फिर कर ऐसी महिलाओं, लड़कियों को बहला-फुसलाकर गिरोह के लिए काम करने को तैयार करते हैं। विधवाएं, तलाकशुदा महिलाएं, गरीब परिवारों से संबंधित महिलाएं व लड़कियां देह व्यापार की तरफ रूझान करने लगी हैं-जिनमें कुछ तो मजबूर हैं, जबकि कुछ अपनी देहित भूख मिटाने के लिए इस गिरोह में शामिल हो रही हैं और ब्यूटी पार्लर उनकी पहली पसंद है। ब्यूटी पार्लर की आड़ में सैक्स रैकेट के कई मामले उजागर भी हो चुके हैं, मगर फिर भी देह व्यापार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा, क्योंकि ज्यादातर ब्यूटी पार्लरों को रंगीन मिजाज राजनेताओं तथा सरकारी तंत्र का संरक्षण प्राप्त है। आश्चर्यजनक तथ्य यह भी है कि दिल्ली तथा चंडीगढ़ में संपन्न घराने की महिलाएं भी क्षणिक यौन संतुष्टि के लिए न सिर्फ अपने जीवन साथी के विश्वास का हनन हैं, बल्कि देह व्यापार माफिया को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो रही हैं। सीता, मदालसा, सावित्री, अनुसूईया जैसी चरित्रवान नारियों के देश में जन्म लेने वाली आज की नारी में चरित्र का निरंतर हास होता चला जा रहा है और वर्तमान की नारी सैक्स भूख को एक आवश्यक भूख मानते हुए तथा जायका बदलने के लिए किसी भी लछमण रेखा को लांघने के लिए तैयार दिखाई देती नजर आने लगी है।

Post a Comment