सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मोत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया

सिरसा(लोकसंपर्क) पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी का जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगराधीश बलराज जाखड़ ने लघु सचिवालय प्रागंण में अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर बोलते हुए नगराधीश ने कहा कि श्रीमती गांधी की सोच दूरदर्शी देश के प्रति समर्पित भाव की थी। उनके पराक्रम प्रतिबद्धता और देशभक्ति का लोहा पूरी दुनिया मानती थी। उन्होंने देश की महिलाओं को विकास में भागीदार बनाने के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया जिसकी बदौलत आज महिलाएं संसद, विधानसभा, जिला परिषद सहित अन्य जनप्रतिनिधि संस्थाओं में चुनी जा रही हैं। महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी के व्यक्तित्व से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश प्रदेश को समृद्ध मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। श्री जाखड़ ने अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी ने मिलकर देश की आजादी एकता को अक्षुण्ण रखने और उसे मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हर प्रकार की हिंसा का विरोध करें तथा धर्म क्षेत्र आदि से सम्बन्धित झगड़ों या अन्य राजनैतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा भी शान्तिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से करने के प्रयास करने चाहिएं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment