सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलों को कड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा: अशोक तंवर

27दिसंबर 2009
सिटीकिंग न्यूज

सिरसा सिरसा के सांसद अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आसन्न ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनावों में हलके की जनता अपना एक-एक मत जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में डालेगी और इनेलो को यहां कड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। श्री तंवर आज क्षेत्र के गांव ढ़ाणी सावनपुरा, नेजिया, अली मोहम्मद, चाडीवाल, साहुवाला, कैरांवाली, नहराना आदि में जनसमस्याएं सुनने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद हलके में आज तक विका कार्य इसीलिए नहीं हुए क्योंकि यहां की जनता ने जिन लोगों को जिताकर भेजा उनकी सोच विकास की नहीं बल्कि विनाश की रही है। सांसद ने कहा कि इनेलो के लंबे समय से यहां विधायक चुनकर विधानसभा में जाते रहे हैंं ेलेकिन उन्होंने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया बल्कि अपना और अपने परिवारों का भला किया है। जनता ऐसे नेताओं को पहचान चुकी है और इसका बदला इन उपचुनावों में लेगी। उन्होंने दावा किया कि ऐलनाबाद हलके में कांग्रेस की हवा लहर बनकर निकलेगी और पार्टी के उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज करेंंगे। ऐलनाबाद के लोगों ने भरत सिंह बेनीवाल को जिताने का मन बना लिया है क्योंकि भरत सिंह बेनीवाल मजबूत उम्मीदवार होने के साथ-साथ विकास की सोच रखने वाले नेता भी हैं। वे हलकेे की समस्याओं से वाकिफ हैं और इन्हें प्राथमिकता के तौर पर हल भी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भरवाने के लिए 30 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री हरियाणा प्रभारी पृथ्वीराज चव्हाण, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना सहित कई बड़े नेता आएंगे। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति और भी मजबूत होगी और उन्हें हराने के सपने लेने वालों की नींद उड़ जाएगी। इसी दिन मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता अनाज मंडी ऐलनाबाद में एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने लोगों को इस रैली में आने के लिए भी निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के शहरी प्रधान भूपेश मेहता, महेंद्र शर्मा, नवीन केडिया, सूबे सिंह चाहरवाला, राजकुमार शर्मा, राजकुमार बजाज, हरीश सोनी, संजय शर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तिलकराज चंदेल सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Post a Comment