सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

स्त्रीशक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

सिरसा(लोकसंपर्क) सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत्त महिलाओं के व्यक्तिगत कार्यो को पहचान दिलाने के लिए स्त्रीशक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमन्त्रित किए गए है। आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 30 दिसम्बर निर्धारित कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि केन्द्र सरकार ने भारतीय इतिहास में छ: सुविख्यात महिलाओं देवी अहिल्या बाई होल्कर,कणंगी माता जीजीबाई, रानी गेदिल्यु, रानी लक्ष्मी बाई तथा रूद्रामा देवी के नाम पर उत्कृष्ठ व सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देने का निर्णय किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा वर्ष 2008 एवं 2009 के लिए पुरस्कार निर्धारित किए है। प्रत्येक पुरस्कार के लिए तीन लाख रुपए नकद व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए महिला की आयु 30 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और पांच वर्षो से उसके द्वारा सम्बधित क्षेत्र में महिलाओं के कल्याणार्थ उत्कृष्ठ कार्य किया हो, उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो व्यक्तिगत संघर्ष तथा तंगहाली के पश्चात जीवन में ऊपर उठी है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग पांच महिलाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होंने, निश्रारित महिलाओं,बच्चों,विधवाओं,अत्याचारों और कलह की शिकार,विकलांग महिलाओं,बच्चों आदि की सहायता तथा पुर्नवास के लिए कार्य किया हो, शिक्षा तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में, स्वंय सहायता समूहों का संवर्धन, कड़े शारीरिक श्रम को रोकने के लिए प्रौद्योगिकी विकास के साथ-साथ कृषि तथा ग्रामीण उद्यमों में कार्यरत्त महिलाओं का समर्थन, पर्यावरण सुरक्षा,सामुदायिक तथा राजनैतिक प्रतिभागिता के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण , कला प्रचार माध्यमों के जरिये महिला मुद्दा पर जागृति तथा सचेतना पैदा करने तथा स्वास्थ्य कार्यक्रम जिसमें चिकित्सा की देसी पद्धतियों का प्रचार शामिल है को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त पुरस्कारों में से एक पुरस्कार ऐसी महिला को दिया जाएगा जिसने विपरित परिस्थितियों में स्वंय सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त की हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं अपने आवेदन जिला उपायुक्त की सिफारिश पर निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण विवरण सहित 30 दिसम्बर तक निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा,पंचकुला को भेज सकते है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त पुरस्कार के लिए जिला उपायुक्त व कार्यक्रम अधिकारी,आईसीडीएस से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन्होंने पहले आवेदन किया हुआ है, उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं हैं।

Post a Comment