सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

हुड्डा सरकार अपने आप ही गिर जाएगी:चौटाला

चंडीगढ(विज्ञप्ति) कांग्रेस रूपी पाप का घड़ा भर चुका है और शीघ्र ही फूट जाएगा। कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह अपने कारनामों के कारण अपने आप ही गिर जाएगी। यह बात इनेलो प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने रविवार को हिसार में इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए श्री चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ किया है और पूंजीवादी व्यवस्था को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान फसल की बुआई के लिए तरस रहा है। किसान को तो सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है और ही बिजली। जिन किसानों ने जैसे तैसे सिंचाई का जुगाड़ कर लिया तो अब उन्हें खाद बीज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। श्री चौटाला ने कांग्रेस को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों के हितों के साथ हो रहे कुठाराघात को इनेलो किसी सूरत में सहन नहीं करेगी। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि एसवाईएल के निर्माण के लिए इनेलो सरकार ने जोरदार पैरवी करके इस मुद्दे को अदालत से प्रदेश के हक में करवाया था ताकि किसान को भरपूर मात्रा में पानी मिल सके। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया और इस मुद्दे से जनता का ध्यान बांटने के लिए हांसी-बुटाना लिंक नहर के निर्माण के नाम पर प्रदेश के खजाने का 500 करोड़ बर्बाद कर दिया। श्री चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने हजकां के पांच विधायकों को कांग्रेस में मिलाकर गैर संवैधानिक कार्य किया हैं। संवैधानिक दृष्टिï से कोई भी हजकां विधायक कांग्रेस में विलय नहीं हो सकता। श्री चौटाला ने कांग्रेस की इस दलबदल प्रवृत्ति पर भी घोर आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में भी अपनी अल्पमत की सरकार को बचाने के लिए बसपा के 6 विधायकों को पार्टी में शामिल कर लिया था लेकिन न्यायालय ने नोटिस जारी कर सरकार से जवाब मांगा है। श्री चौटाला ने कहा राजस्थान की तर्ज पर ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी जल्द ही कटघरे में खड़ी हो जाएगी। श्री चौटाला ने कहा कि एक तरफ तो हरियाणा सरकार 12 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के नीचे दबी हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री हुड्डा अपने पिता रणबीर सिंह हुड्डा के नाम पर रोहतक में करोड़ों रूपए खर्च कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी खजाने का दुरूपयोग कर रही हैं। उन्होंने कटृर मुगल बादशाह औरंगजेब का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी अपने निजी कार्यो के लिए सरकारी कोष का उपयोग नही करता था। परन्तु यह सरकार तो सरकारी कोष का पैसा पानी की तरह बहा रही हैं और जनता की गाढ़ी कमाई को बरबाद कर रही हैं। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि जब इनेलो सत्ता छोड़ी थी तब प्रदेश के खजाने में 1750 हजार करोड़ रूपए थे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण प्रदेश दिन-प्रतिदिन कर्जदार होता जा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा ही पूंजीपति व्यवस्था को बढ़ावा दिया है और कांग्रेस राज में गरीब व्यक्ति और ज्यादा होता चला गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की मार सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ रही है। श्री चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जी-जान से पार्टी की मदद की है और पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया उन समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी सम्मान देने में भी कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। श्री चौटाला ने कहा कि जनता की भावनाएं कांग्रेस के खिलाफ हैं। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि एक जनवरी नए साल से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान में पार्टी एक और जहां नए तथा जूझारू कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाएगी वहीं दूसरी तरफ सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाकर कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। चुनाव के दौरान भीतरघातियों के खिलाफ पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करके यह दर्शा दिया है कि इनेलो में अनुशासन भंग करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पार्टी ने जो जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों का सिलसिला शुरू किया था उसका समापन कल सिरसा में होने जा रहा है। इस अवसर पर जिला इनेलो अध्यक्ष रणबीर गंगवा, इनेलो विधायक सरोज मोर, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, हनुमान ऐरन, शीला भ्यान, सीमा गेबीपुर, राजेश गोदारा, धारा सिंह, युवा इनेलो प्रदेश प्रभारी उमेद लोहान, रामभगत गुप्ता, प्रो. रामभगत शर्मा, रमेश गोदारा, राजमल काजल, सुदेश चौधरी, सत्यबाला मलिक, सुनीता गंगवानी, राजकुमार भोला, विनेश मल्हान, टेकचंद कुंडू, सतपाल पालू, रविंद्र चौपड़ा, दलबीर खर्ब, दलबीर पंवार, जयपाल बांडाहेड़ी, श्रवण बिश्रोई, मा.ताराचंद, डा. श्रीराम, सत्यनारायण मंगाली तथा सतबीर वर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Post a Comment