सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

अंग्रेजी की महत्वत्ता पर सैमिनार

सिरसा(सिटीकिंग) सिरसा में श्री पार्शव नाथ स्पोकन सैंटर द्वारा टाटा इन्फोटेक तथा कीर्ति नगर स्थित मोडरन सैंटर में अंग्रेजी की महत्वत्ता पर सैमिनार आयोजित किया गया जिसमें श्री पार्शव नाथ स्पोकन सैंटर के ड्रायरेक्टर वंश जैन ने बोलते हुए कहा कि अंग्रेजी भाषा चूंकि अंतरराष्ट्रीय भाषा है, इसलिए इसका ज्ञान अत्याधिक आवश्यक है। उन्होने कहा कि हमारे द्वारा करवाये गए कोर्स में आप 15 से 20 दिन में अंग्रेजी सरलता से बोल सकते है। उन्होने कहां कि भारत वर्ष के विभन्न-विभिन्न राज्यों में विभिन्न-विभिन्न भाषाएं बोली जाती है, मगर अंग्रेजी भाषा का उन राज्यो में भी प्रयोग होता है जहां के लोगों स्वंय की भाषा बोलने व समझने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होने बताया कि आज के समय में लगभग सभी छात्र विदेशों में अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते है, मगर अधिकतर छात्र जाने में असफल रहे है, इसका कारण उनकी अंग्रेजी की रूकावट है। इसलिए अंग्रेजी का अत्याधिक महत्व है। इस मौके पर उनके साथ हरिश सचदेवा, रीमा सिंह, अंकुश मिड्डा, मनमोहित ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
अधिक जानकारी के लिए श्री पार्शव नाथ स्पोकन सैंटर के ड्रायरेक्टर वंश जैन मों 099920-02111 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment