सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से करेंगे विजय हासिल:डॉ. के.वी. सिंह

13 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) मुख्यमन्त्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड द्वारा करवाए गए विकास कार्यो के बलबुते पर ऐलनाबाद विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से विजय हासिल करेगां। उपरोक्त शब्द मुख्यमन्त्री के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा0 केवी सिंह ने अपने जनसम्पर्क अभियान दौरान गांव निरवान में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने इसके अलावा अरनियांवाली, बकरियांवाली, गुडिय़ाखेड़ा, ढुक्कड़ा एवं जमाल में भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। राममूर्ति जमाल, जिला कांग्रेस मिडिया सैल के अध्यक्ष मोहन खत्री, औम प्रकाश शर्मा, सरदार जसकरणजीत सिंह, यशपाल भांभू, सतपाल हंजीरा,दौलतराम, भजन भाटिया, रोहताश खोत, छोटू सहू, बलराम हरिजन, सुरेश कुमार, निरंकार सिंह, पृथ्वी सिंह, सरदार बराड़, पुष्पपेन्द्रर सिंह, अभय ज्यानी व शेराराम सहित अनेक कांग्रेसजन उनके साथ थे। कार्यकर्ताओं को पार्टी की जान बताते हुए डा0 केवी सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जीजान से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करें और क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर 20 जनवरी को क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत पूरे क्षेत्र की जीत होगी और इस क्षेत्र की उन्नति के मार्ग प्रसस्त होगें।

Post a Comment