सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

मुख्यमंत्री ने करवाई अपनी आंखों की जांच

19 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कल सायं सूरतगढिय़ा चौक स्थित गुप्ता चश्माघर पर पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूल चंद मुलाना, सांसद अशो तंवर, गोपाल काण्डा, प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, सुखबीर सिंह जैन एडवोकेट, होशियारी लाल शर्मा, डा. आरएस सांगवान, डा ओपी अग्रवाल, प्रवीण बागला, डा. गुलाब सिंह, अजीत सिंह रत्न, मदन लाल डंग, अशोक गुप्ता संजीव जैन एडवोकेट सहित नगर के अनेक गणमान्य लो थे। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक सतीश गुप्ता, विक्रांत गुप्ता प्रशांत गुप्ता ने मुख्यमंत्री सहित सभी लोगों का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गुप्ता चश्माघर पर अपनी आंखों की जांच करवाई और नजर का चश्मा बनवाया। मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने भी अपने आंखों की जांच करवाई और चश्मा बनवाया। मुख्यमंत्री मुलाना के आंखों की जांच चश्माघर के संचालक सतीश गुप्ता ने की। मुख्यमंत्री यहां पर करीब 1 घंटा रुके।

Post a Comment