ऐलनाबाद उपचुनाव को रह गए केवल पांच दिन बाकी
14 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) ऐलनाबाद उपचुनाव को केवल पांच दिन बाकी रह गए हैं। कांग्रेस ने इनेलो के इस गढ़ को ढहाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हलके के अनेक गांवों मेंं जनसभा कर पार्टी प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल के पक्ष में माहौल तैयार कर चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के दर्जनों नेता गांव-गांव, गली-गली जाकर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा व उनके अनुज गोबिंद कांडा ने भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को पक्का करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। दोनों भाई अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। मतदाता उन्हें यह भरोसा दिला रहे हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जीताना अब उनकी जिम्मेवारी है। इसलिए निश्चिंत हो जाएं। गोपाल व गोबिंद कांडा के तूफानी जनसम्पर्क और मतदाताओं के कांगे्रस प्रत्याशी के प्रति बढ़ते जा रहे रूझान को लेकर इनेलो खेमे में खलबली मच गई है। इनेलो नेताओं को यह नहीं सूझ रहा कि आखिर अब करें तो क्या? ऐलनाबाद हलके के लोग यह भलिभांति जानते हैं कि गोपाल कांडा और उनके अनुज गोबिंद कांडा ने दीनदुखियों के लिए अनेकों कार्य किए हैं। लोगों की सेवा के लिए वे चौबीसों घंटे हाजिर रहते हैं। उनके द्वारा कहा गया हरेक शब्द पत्थर पर लिखी लकीर जैसा है। गोपाल व गोबिंद कांडा जब अपने प्रचार अभियान के दौरान लोगों से कहते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद हलके में कोई समस्या बाकी नहीं रहेगी। विकास के इतने काम करवाए जाएंगे कि सब देखते रह जाएंगे। दोनों भाईयों द्वारा कही गई इस बात पर हलके के लोग निसंकोच समर्थन की मोहर जड़ते हैं और कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल को भारी मतों से जीताने का वादा करते हैं। यही कारण है कि गोपाल व गोबिंद कांडा के जोरदार प्रचार की बदौलत कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति काफी मजबूत हो गई है और उनकी जीत दूर से नजर आने लगी है। इनेलो नेताओं के पास अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए कोई मुकम्मल रणनीति का न होना भी कांगे्रस प्रत्याशी की स्थिति को काफी सशक्त बनाता है। गोपाल कांडा कहते हैं कि प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने पिछले शासनकाल में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास के ढेरों काम करवाए हैं और इस कार्यकाल में भी सरकार का मुख्य मकसद विकास ही है। श्री कांडा कहते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद ऐलनाबाद के पिछड़ेपन का अभिशाप दूर होगा और हलके में चहुंओर खुशहाली होगी। इसके लिए जरूरी है कि हलके की जनता 20 जनवरी के दिन यह प्रण कर घर से निकले कि कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल को बहुमत से विजयी बनाना है।