सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

रूद्राभिषेक तीसरे दिन भी जारी

06 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग)
आज नगर के भादरा तालाब के पास स्थित डेरा बाबा अलखिया में शिव शक्ति यज्ञ समिति द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में भगवान शंकर की प्रसन्नता एवं विश्व कल्याण हेतु आयोजित नमक-चमक के द्वारा रूद्राभिषेक के आज तीसरे दिन जारी रहा। आज के मुख्य यजमान के रूप में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता आर.डी. बिश्नोई अपनी धर्मपत्नी प्रोमिला बिश्रोई ने प्रतिष्ठित देवताओं का पूजन किया और भगवान शंकर का जल दूध के द्वारा अभिषेक किया। यह जानकारी देते हुए शिव शक्ति यज्ञ समिति के संस्थापक पं. विजय शर्मा ने बताया कि इस यज्ञ की पूर्ण आहुति आगामी 25 जनवरी को प्रात: 10 बजे दी जाएगी जिसमें श्री गंगानगर से विशेष से रूप आए गायत्री महाउपासक वैद्य रामेश्वर दत्त द्वारा सत्संग प्रवचन किया जाएगा तथा इस अवसर पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जाएगा। पं. विजय शर्मा ने बताया कि वैद्य रामेश्वर दत्त जी गायत्री माता के बहुत बड़े उपासक हैं। उन्होंने चार पुरूशरण गायत्री महामंत्र के द्वारा पूर्ण किए हुए हैं। पं. शर्मा ने कहा कि पुरूशरण का अर्थ जिस भी मंत्र में जितने अक्षर होते हैं उन अक्षरों में हर एक अक्षर के बदले एक लाख बार मंत्र जाप किया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरू जी ने उक्त चारों पुरूषरण केवल दुग्धाहार पर किए हैं तथा इस यज्ञ के बाद समिति द्वारा महामृत्युंजय स्तोत्र के पाठ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि अगर कोई व्यक्ति महामृत्युंजय स्तोत्र के पाठ में भाग लेना चाहता हो तो वह उनके मोबाईल नं. 92554-44676 पर अपना नाम पंजीकृत करवा सकता है तथा यह पंजीकरण नि:शुल्क किया जाएगा।

Post a Comment