सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

मुख्यमंत्री हुड्डा ने आनंद बियाणी के निवास स्थान पर बिताए कुछ अनमोल पल

20 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) मुख्यमंत्री भूपेद्र सिंह हुड्डा अपने सिरसा प्रवास के दौरा बीते दिन प्रदेश कांग्रेस क्रीड़ा प्रकोष्ठ के महामंत्री आनंद बियाणी के निवास प्रतिष्ठान पर गए। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, सांसद अशोक तंवर, गृह एवं उद्योग राज्यमंत्री गोपाल कांडा, मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा, डॉ. केवी सिंह जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बियाणी निवास पर लगभग डेढ़ घंटा रुके और बियाणी परिवार के सभी सदस्यों उनके करीबी लोगों के साथ वार्तालाप किया। मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने डॉ. आरएस सांगवान, ओमप्रकाश मक्कड़, नरेश मलिक आदि से भी यहां चर्चा की। उन्होंने बियाणी की धर्मपत्नी मधु बियाणी, बेटी नेहा द्वारा बनाए गए व्यंजनों का आनंद उठाते हुए उनकी तारीफ की वहीं उनके दोनों जुड़वां बेटों चिंतन चिराग को भी आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने आनंद बियाणी से अलग बैठकर भी काफी देर चर्चा की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इससे स्पष्ट नजर रहा था कि मुख्यमंत्री ईमानदार, निष्ठावान कर्र्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों से बियाणी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बियाणी ईमानदार, स्वच्छ छवि का धनी है वहीं समाजसेवा के साथ साथ अच्छा वक्ता भी है। मुख्यमंत्री अपनी शैली से संदेश दे गए कि बियाणी की कार्यशैली पकड़ से वे पूरी तरह प्रभावित हैं। इस मौके पर सांसद तंवर, मंत्री गोपाल कांडा एवं प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा ने भी बियाणी को अपना पारिवारिक सदस्य बताया। श्री बियाणी ने ऐलनाबाद के चुनाव प्रचार के लिए आईं मंत्री गीता भुक्कल, मंत्री शिवचरण, सांसद अरविंद शर्मा, मंत्री रणदीप सुरजेवाला, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव जलेब खान, मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, सुल्तान सिंह, सांसद रामप्रकाश, पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता, पूर्व मंत्री रणसिंह, कृष्णा पंडित, प्रसन्नी देवी, अनिता यादव, मीना मंडल, मुख्य संसदीय सचिव धर्मवीर, एमएलए धर्मसिंह छोकर, विनोद भ्याणा, डॉ. एमएल रंगा, आईजी शेर सिंह, शकुंतला खटक, जगबीर सिंह मलिक, अनिल धंतोड़ी, बचन सिंह आर्य, कृष्ण हुड्डा, कैलाशो सैनी, दिल्लूराम बाजीगर, आनंद कौशिक, पं. जिलेराम, नरेश सेलवाल, रामनिवास घोड़ेला, सोमवीर, चक्रवर्ती शर्मा, साहब सिंह सैनी, रोशन लाल आर्य आदि नेताओं से मुलाकात कर कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल को विजयी बनाने के प्रचार में आने पर सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया और मुख्यमंत्री के साथ आए नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. आरएस सांगवान, नरेश मलिक, ओपी मक्कड़, डॉ. कर्णसिंह, सेवानिवृत्त आईजी सीआर कसवां, डॉ. रमेश मुंजाल, डॉ. अशोक बिश्नोर्ई, डॉ. संत सिंह जोधकां, प्रवीन बागला, एडवोकेट सुखबीर सिंह जैन, पूर्व एक्सईएन सीपी गाबा, सतीश गुप्ता, डॉ. विजया तोमर, डॉ. गुलाब सिंह, संजीव जैन, डीएन कालेज के प्राचार्य डॉ. तोमर, सोहन चुघ, दीनानाथ अग्रवाल, अरविंद बियानी, हीरालाल शर्मा, केदार पाहवा, कश्मीरी लाल नरूला, एसी गाडी, राजा मक्कड़, रजनी सोनी, मनजीत बराड़ आदि सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment