शिमला में यह जनवरी छह साल में सबसे गर्म रहा
02 फरवरी 2010
का महीना पिछले छह वर्षों में सबसे अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "इस साल जनवरी में शिमला का औसत तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस समय के औसत तापमान से लगभग 3.8 डिग्री अधिक है।" उन्होंने कहा कि रात का तापमान औसत से 1.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सिंह ने कहा, "कमजोर पश्चिमी विक्षोब की वजह से तापमान में वृद्धि हुई जिसके कारण औसत से कम बारिश और हिमपात हुआ।" निदेशक के मुताबिक शिमला में वर्ष 2005 से 2009 तक औसत तापमान क्रमश: 10.3 डिग्री, 13.1 डिग्री, 13.5 डिग्री, 9.4 डिग्री और 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इन वर्षों में रात में तापमान क्रमश: 2.1 डिग्री, पांच डिग्री, 3.5 डिग्री,1.5 डिग्री और 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सिंह ने कहा कि जनवरी में राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान औसत रहा।
प्रस्तुति: इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
शिमला। सर्द मौसम की वजह से 'पहाड़ों की रानी' के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस वर्ष जनवरी 