सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

आर्य समाजी हरबंश लाल कपूर का निधन

24 फरवरी 2010
हिसार(सिटीकिंग) आर्य प्रतिनिधि सभा के संयुक्त मंत्री एवं के.एल. आर्य डीएवी स्कूल के चेयरमैन हरबंश लाल कपूर का आज दोपहर निधन हो गया। वे पिछले तीन दिन से अस्वस्थ थे तथा यहां एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। अन्तिम संस्कार कल सुबह 10 बजे सैक्टर 13 के निकट स्थित श्मशान में किया जाएगा। आर्य जगत में इस दुखद समाचार से शोक की लहर दौड़ गई। हरबंश लाल कपूर देश के जाने-माने राष्ट्रीय आर्य समाजी नेता थे। आर्य समाज की विभिन्न संस्थाओं के साथ-साथ शहर की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने हरबंस लाल कपूर के देहांत पर शोक प्रकट किया है। हरबंश लाल कपूर के देहांत पर आज दोपहर बाद दयानंद कॉलेज में शोक अवकाश रहा। कल सभी डीएवी संस्थाओं में शोक अवकाश रहेगा।

Post a Comment