सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

सेवा भारती का चुनाव संपन्न

22 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) गत दिवस नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था सेवा भारती द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा आगामी दो वर्ष हेतु सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता ओमप्रकाश बांसल को जिला संरक्षक, खजान चन्द गोयल को जिला अध्यक्ष, बिहारी लाल बंसल को जिला सचिव, कृष्ण चन्द्र भटनागर को जिला उपाध्यक्ष, सुभाष चन्द्र को जिला सेवा प्रमुख, एवं वृषकान्ता को जिला महिला प्रमुख चुना गया। इसके अतिरिक्त सिरसा शाखा हेतु खजान चन्द गोयल को अध्यक्ष, सोहन लाल मक्कड़ को उपाध्यक्ष, श्याम लाल शर्मा को सचिव, सतीश हिसारिया को कोषाध्यक्ष, धर्मपाल सोमाणी को सहकोषाध्यक्ष तथा महावीर प्रसाद सिंगला को सहसचिव तथा भीखम चन्द गोयल, अमर सिंह गोदारा, वेदप्रकाश सरदाना, ज्ञानेन्द्र कुमार गर्ग, बालचन्द आर्य, शिव कुमार मित्तल, केवल कृष्ण मक्कड़ को सदस्य चुना गया। रानियां शाखा हेतु वेद प्रकाश कालड़ा को संयोजक एवं कोषाध्यक्ष, कस्तूरी लाल लोहिया को संरक्षक, सुरेश सिंगला को संरक्षक, धर्मचन्द को अध्यक्ष, हरबंस लाल को उपाध्यक्ष, अधिवक्ता रजनीश खन्ना को सचिव, दीवान चन्द मिढा को सहसचिव चुना गया।

Post a Comment