ठाकरे बन्धु जुबान पर लगाम लगाए : नवीन केडिया
04 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव नवीन केडिया ने ठाकरे बन्धुओं को अपनी जुबान पर लगाम लगानी की सलाह दी है। आज यहां जारी के प्रेस विज्ञप्ति में केडिया ने कहा कि कांगे्रस महासचिव राहुल गांधी को रोम पुत्र कहने से पहले उसे गांधी परिवार की कुर्बानियों को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमारे राष्ट्र से बड़ा नहीं है। भारत का कोई भी नागरिक कहीं भी आकर रह सकता है तथा ठाकरे बन्धुओं को इसकी फि क्र करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंनें कहा कि यदि ठाकरे बन्धु यदि वास्तव में ही कुछ करना चाहते हैं तो वे मुंबई की बुनियादी समस्याओं के बारे में आवाज उठाएं जिससे मुम्बई का विकास भी हो सके। उन्होंने कहा कि ठाकरे बन्धुओं के वोटबैंक की नीति के कारण भारत की एकता और अखण्डता को खतरा पैदा हो गया है। काग्रेंस अध्यक्षा सोनिया गांधी जैसी त्याग की मूर्ति को इटालियन कहना ठाकरे बन्धुओं के लिए बड़े ही शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि ठाकरे बन्धु दूसरों को नसीयत देने की बजाय पहले अपने परिवार को मराठी भाषा समझाए तथा ठाकरे बन्धु महाराज शिवाजी मराठा के अखण्ड भारत के सपने को तोडऩे की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रोम पुत्र न होकर भारतीय युवाओं के दिलों की धड़कन है। वे देश के युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं तथा उनसे प्रेरित होकर आज युवा यह सोचने पर मजबूर है कि उसे भारतीय राजनीति में हिस्सा लेना चाहिए।