सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

मंदिरों में घंटी बजाकर हिंदू राष्ट्र को बचाने हेतु हिंदुओं से अनुरोध

23 मार्च 2010
नेपाल: सनातन वैदिक हिन्दु धर्म अनादिकाल से सभी प्राणियों का भलाई चाहने वाला जीवन पद्धति है। आदिकाल से ही नेपाल ऋषि मुनियों का तपोभूमि रहा है, गौतम बुद्ध जेसे अनेकानेक ज्ञानियों का जन्मभूमि, बोधभूमि तथा कर्मभूमि के साथ-साथ राज्य व्यवस्था के रूप में हिन्दु राष्ट्र रहते आया है। पचासी प्रतिशत से अधिक हिन्दूधर्मावलम्बी बाले देश में कुछ ही वर्ष पहले विघटन हो गए तथा वैधानिकता न रहे आन्दोलन के बली में पुर्नवहाल हुए संसद ने जनता के मांग बिना, चाहना के विपरीत अनपेक्षितरुप में नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर डाला। आगामी संविधान सभा में इस सम्बन्ध में होने वाले लम्बे बहसको छल कर किया गया घोषणा के प्रति असहमति एवं विरोध का कार्यक्रम उसी समय से संचालित होता आ रहा है। संसार के बहुतों देशों में कोई एक धर्म को राष्ट्र प्रधान धर्म के रुप में पहचान है। हिन्दु राष्ट्र के रुप में नेपाल के पहचान से विश्वभर के हिन्दु सकरात्मक रुप से नेपाल के प्रति गौरव भावना रखे है। अत: नेपाल के हिन्दु राष्ट्र के पहचान केवल नेपाली मात्र का न होकर विश्वभर के हिन्दुओं का प्रमुख का विपय बन गया है। संसार के मानचित्र में अकेला हिन्दू राष्ट्र नेपाल सम्पूर्ण हिन्दूधमावलम्बीयों का प्रतिष्ठा का विषय है। आज के संसार में एक भी हिन्दू राष्ट्र न रहने की अवस्था में हिन्दु राष्ट्र का धारणा स्वत:खतरा में पड़ा दुर्लभ वस्तु बन गया है। कीडा, मकौड़ा, खरपतवार, काई का जात को भी बचाने आई.यु.सी.एन. का पहल एवं साइटिस प्रावधान लागू होता रहा है। हिन्दु धर्म तथा संस्कृति मानव सभ्यता का अमूल्य धरोहर है, इसके संरक्षण का काम संसारभर के प्रत्येक हिन्दू का पावन कत्र्तव्य है। नेपाल के तमाम जनसमुदाय के स्वीकृति सहमति लिए बिना किया गया धर्मनिरपेक्ष घोषणा स्वत:निष्क्रिय रहने के कारण और इसके प्रति तमाम हिन्दूधमावलम्बीयों का सहमति तथा समर्थन प्राप्त कर वैधानिक रुप में नेपाल को हिन्दू राष्ट्र पर्नस्थापित करने में आप के सहयोग तथा समर्थन की हार्दिक अपेक्षा है। आदरणीय विश्व जनसमुदाय: विश्व के मानचित्र में एकमात्र हिन्दू राष्ट्र के रुप में स्थापित नेपाल को पुन: हिन्दू राष्ट्र कायम कराने में हम सभी विश्वभर के हिन्दूओं का पुनित कर्तव्य हो गया है। अत: इस कार्य को जोड़तोड़ के साथ संचालन करने की विभिन्न शैली का अभियान चल रहा है। ऐसा ही एक कार्यक्रम 2067 साल वैशाख 1 गते शाम 6 बजे (स्थानीय समय) तदनुसार 14 अप्रैल 2010 संसार के सभी मठ मंदिर तथा देवस्थलों में 5:10 मिनट तक घंटी व ताली बजाकर इस कार्यक्रम प्रति एकताबद्धता प्रकट कर इसे सफल बनाने में विश्वभर के सम्पूर्ण हिन्दू महानुभावों से अनुरोध है। इस कार्यक्रम में अपने निकट के संसार के किसी भी देवस्थल, उपासनास्थल में उत्साहपूर्वक उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह है।

Post a Comment