भाजपा चुनाव अधिकारी नियुक्त
22 मार्च 2010
सिरसा: जिला चुनाव अधिकारियों की घोषणा के साथ आज भाजपा हरियाणा के प्रदेश संगठन की चुनावी प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो गई। नवनियुक्त प्रदेश चुनाव अधिकारी जगदीश चोपड़ा द्वारा जारी की गई सूची में पंचकूला से शशिपाल मेहता, अंबाला से आत्मप्रकाश मनचंदा, यमुनानगर से ज्ञानचंद गुप्ता, कुरुक्षेत्र से कंवरपाल सिंह, कैथल से किशन सिंह सांगवान, करनाल सिंह रतन लाल कटारिया, पानीपत से कैप्टन अभिमन्यु, सोनीपत से प्रदीप जैन, जींद से वीरकुमार, रोहतक से राजीव जैन, पलवल से रामबिलास शर्मा, फरीदाबाद से सुधा यादव, गुडग़ांव से ओमप्रकाश धनखड़, झज्जर से विजय पाल सिंह, रेवाड़ी से कैलाशचंद शर्मा, मेवात से दीपक सिंगला, महेंद्रगढ़ से सुदेश यादव, भिवानी से मनीष ग्रोवर, हिसार से नीतिसेन भाटिया, फतेहाबाद से प्रो. गणेशीलाल एवं सिरसा से सुभाष बराला को जिला चुनाव अधिकारी बनाया गया है। जानकारी देते हुए श्री चोपड़ा ने बताया कि ये जिला चुनाव अधिकारी स्थाई इकाई, मंडल व जिला स्तरीय चुनाव कराने के लिए अधिकृत रहेंगे एवं उपरोक्त चुनाव अधिकारी सुचारू रूप से चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मंडलानुसार सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर सकेंगे। श्री चोपड़ा ने जोर देकर कहा कि संपन्न होने वाले इन चुनावों में नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा तथा चुनावों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।