सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

नगर निगम बनाए जाने का स्वागत

18 मार्च 2010
हिसार: नगर पार्षद मनोहर लाल नांगरू ने हिसार शहर को नगर निगम का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने से शहर का अभूतपूर्व विकास होगा तथा केन्द्र सरकार की बड़ी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा तथा शहर के लिए विशेष बजट भी मिलेगा। श्री नांगरू ने कहा कि नगर निगम बनने से शहर का विकास बड़े स्तर पर किया जाएगा। मेयर तथा पार्षदों को शहर में विकास करवाने के लिए बड़ी राशी मिलेगी। श्री नांगरू ने सरकार से मांग की कि मेयर का चुनाव सीधा मतदाताओं द्वारा किया जाए। उधर जय श्रीराम प्रभातफेरी मंडल के प्रधान हरभगवान चानना ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए हिसार वासियों को बधाई दी है।

Post a Comment