सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

महिला आरक्षण बिल के राज्यसभा में पारित होने की मनाई खुशी

10 मार्च 2010
सिरसा(सिटीकिंग) जिला महिला कांग्रेस प्रधान शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में नाच-गाकर तथा एक-दूसरें को अबीर गुलाल लगाकर महिला आरक्षण बिल के राज्यसभा में पारित होने की खुशी मनाई। उन्होंने एक-दूसरे को बधाईयां दी और पंजाबी बोलियों, हरियाणवी गीतों धार्मिक गीतों पर खूब नृत्य किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की शहरी प्रधान कुसुम शर्मा, ब्लॉक प्रधान सरोज कून्डू, कमलेश वर्मा, सुनीता वर्मा, नीलम वर्मा, बसन्ती वर्मा, परमेश्वरी, कुलवन्त कौर, लीलावती गोदारा, रोशनी, किरण वर्मा, कौशल, जोगिन्द्र कौर, पार्वती नेहरा, दर्शना, सावित्री, राधा, कमलेश आहुजा, सीमा महेश्वरी, सन्तोष वर्मा, मामोदेवी, सखुरीखान, सायरा बानो, सुमीत्रा यादव, सुमीता सैनी सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी। शिल्पा वर्मा ने महिला आरक्षण बिल के राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित होने पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह राज्यसभा सांसदों का आभार व्यक्त किया। शिल्पा वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक सामरिक क्षेत्रों में आगे बढनें के अवसर उपलब्ध करवाए है और आज महिला, पुरूष बराबरी के साथ चल रहें और महिलाए सशक्त होकर उभरी है। शिल्पा वर्मा ने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का है, इसलिए मातृशक्ति को पूरी ताकत एकजुटता से कार्य करते हुए देश को विकास की नई मंजिलों पर पहुचाना है। इसी प्रकार महिला आरक्षण विधेयक राज्य सभा से पारित होने पर शहर की महिलाओं, छात्राओं महिला संगठनों में भारी उत्साह है। इसी कड़ी में आज नैशनल कॉलेज महिला विंग में एन0एस0यू0आई0 द्वारा आज खुशी जाहिर की गई। इस मौके पर एन0एस0यू0आई0 की प्रदेश संगठन सचिव सुनीता सैनी, नीलम वर्मा, मनिका कम्बोज विंग प्रधान, सनीता, वनीता यादव, मीना इत्यादि ने कहा कि आरक्षण 33 की वजाय 50 प्रतिशत मिलना चाहिए।

Post a Comment