सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

मर्द देह व्यापार की चंडीगढ़ में दस्तक: सभ्य व संभ्रात परिवारों की भागीदारों

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता) दिल्ली महानगर की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी मर्द देह व्यापार ने दस्तक दे दी है और इसमें सभ्य तथा संभ्रांत परिवारों की महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी अनुसार अविवाहित अधेड आयु की कुछ महिलाएं युवा वर्ग को प्राथमिकता के आधार पर पसंद करती हैं। चंडीगढ़ में पुलिस की सतर्कता के चलते मर्द देह व्यापार माफिया स्थाई रूप से तो कोई ठिकाना बनाने में सफन नहीं हो पा रहा-मगर मोहाली, पंचकुला में अवश्य ठिकाने बना चुका है। माफिया से जुड़े लोग फिलहाल युवा मर्दों की सप्लाई दिल्ली, बठिण्डा, सिरसा, लुधियाना, अम्बाला, करनाल इत्यादि शहरों में कर रहे हैं। चंडीगढ़ में एक योजनाबद्ध ढंग से चलाये जा रहे मर्द देह व्यापार में बेरोजगार युवाओं को फंसाया जा रहा है-जो मुफ्त में मौज मस्त्ी के साथ-साथ आर्थिक कमाई भी करते हैं। बढ़ती हुई उपभोक्तावादी संस्कृति के चलते, कम समय में अधिक धन कमाने की चाहत में सामाजिक वर्जनाओं को तिलांजली देकर ऐशो आराम के चक्कर में युवा वर्ग, जहां पथ भ्रष्ट हो रहा है, वहीें पति की अति व्यवस्था के चलते पति-पत्नी के आपसी संबंधों में नीरसता, पति की पत्नी से लम्बी दूरी, बच्चों का अन्य शहरों में कार्य करना व रहना, फालतू समय को पास करने के लिए महिलाएं घर से बाहर कदम रखने लगी हैं। उच्च तथा मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाएं ब्यूटी पार्लरोूं में अक्सर जाती देखी जा सकती है, मगर ऐसी ज्यादातर महिलाएं, उन ब्यूटी पार्लरों को प्राथमिकता देती हैं, जहां मर्दों द्वारा सौन्दर्य निखारने का काम किया जाता हो, क्योंकि गैर मर्दों के मसाज इत्यादि से सुखद अनुभूति मिलती है और यही अनुभूति सैक्स प्रक्रिया का रूप ले लेती है। परिवारिक तनाव या पति से असंतुष्ट महिलाएं न केवल मर्द देह व्यापार को अपनाती है-बल्कि सहयोगी के रूप में किसी अन्य महिला को भी साथ मिला लेती है। यही कारण है, कि चंडीगढ़ में ब्यूटी पार्लरों की संख्या बढ़ रही है। गैर मर्द के साथ जुडऩे वाली महिला के बहके कदमों की वापसी कठिन होती है। यौन विशेषज्ञ मानते हैं कि यौनेच्छा प्रकृति प्रदत्त है-जिसपर काबू पाना या रोक लगाना संभव नहीं है। यौन व्यवसाय से जुड़ी एक महिला ने प्रैसवार्ता को बताया कि मौज मस्ती के लिए यदि पुरूष किसी अन्य महिला की सेवाएं लेने से गुरेज नहीं करते, तो महिलाओं के लिए गैर मर्द से संबंध बनाने में कैसा परहेज। प्रकृति पदत्ता यौनेच्छा की अनदेखी करना प्रकृति के नियमों का उल्लंघन है। इसलिए पुरूष-महिला का संबंध अनिवार्य है, जिसके लिए मर्द देह व्यापार को बढ़ावा मिलना स्वाभाविक है। चंडीगढ़ की कई कोठियों में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार भी चल रहा है-जिसमें उच्च तथा संभ्रांत परिवारों की महिलाएं भी ज्यादातर भागीदारी कर रही हैं-जबकि कई आईस क्रीम पार्लर, एस.टी.डी./पी.सी.ओ.भी सम्पर्क सूत्र बने हुए हैं।

Post a Comment