सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

हरियाणा कांग्रेस में उथल-पुथल जल्द: शैलजा बनेगी नई प्रधान

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)महाराष्ट्र,अरूणांचल और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले जनसमर्थन और कांग्रेसी भीतरघात से चिंति कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा कांग्रेस मं उथल-पुथल करने का निर्णय लिया है-क्योंकि प्रदेश कांग्रेस प्रधान फूल चंद मुलाना के चुनाव हारने तथा प्रदेश कांग्रेस की बिगड़ती तस्वीर पर बदलाव लाना जरूरी है। हरियाणा में 67 विधानसभा क्षेत्रों से विजयी पताका लहरा कर सत्ता में 2005 को आई कांग्रेस सरकार 2009 में मात्र 40 क्षेत्रों तक ही सिमट कर रह गई-जबकि पुन: सत्ता प्राप्ति के लिए 46 का आंकड़ा होना जरूरी है। सात आजाद उम्मीदवारों के समर्थन कांग्रेस सरकार बनाने में तो जरूर कामयाब हो गई, मगर यह कामयाबी कब तक कामयाब रहेगी, कहना कठिन है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को संगठित करने तथा सशक्ति प्रदान करने के लिए प्रदेश कांग्रेस में उथल-पुथल जरूरी है-जिसके चलते प्रदेश प्रधान सहित कई जिलों के प्रधान भी बदले जा सकते हैं। कांग्रेस आलाकमान के करीबी सूत्र केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा को प्रदेश की कमान सौंपने के पक्ष में है, क्योंकि सुश्री शैलजा कांग्रेस से खिसकते दलित तथा महिला मतदाताओं की सोच बदलने में सक्षम है। सुश्री शैलजा पर कांग्रेस आलाकमान को न सिर्फ भरोसा है, बल्कि हरियाणवी राजनीति में दलित, महिला, पंजाबी समुदाय सहित कई वर्गों में सुश्री शैलजा की अच्छी पैठ है। राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ भी मानते हैं, कि वर्तमान में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की कांग्रेसियों द्वारा डुबोई गई लुटिया को सुश्री शैलजा भी वापसी दे सकती है, क्योंकि सुश्री शैलजा को प्रधानगी दिये जाने उपरांत वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को बगावती तेवर दिखा रहे कांग्रेसी दिग्गज वीरेन्द्र सिंह, किरण चौधरी की संदिग्ध भूमिका पर पूर्ण विराम लग जायेगा और इसी के साथ श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भी कांग्रेसी अंकुश लगा रहेगा।

Post a Comment