सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

मुख्यमंत्री की टीम में संजय अरोड़ा भी

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की टीम में वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारी आर.एस. गुजराल, आर.एस. दून के अतिरिक्त के.के खंडेलवाल तथा के.के. जालान, प्रो. वीरेन्द्र सिंह, सुन्दरपाल ऐडवोकेट के साथ-साथ संजय अरोड़ा को शामिल किया जा रहा है। संजय अरोड़ा को पदोन्नत कर अतिरिक्त मीडिया सलाहाकार बनाया जा सकता है-जबकि अशोक बुवानीवाला, दलीप चावला पुन: मीडिया को-आर्डीनेटर पद संभाल सकते हैं। मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. रहे डा. के.वी. सिंह भी भरसक प्रयास कर रहे हैं, कि उन्हें भी मुख्यमंत्री टीम में स्थान मिल जाये, मगर इस बार उन्हें सफलता मिलती दिखाई नहीं देती।

Post a Comment