कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने किया रैली स्थल व मीडिया सैंटर का दौरा
ऐलनाबाद(लोकसंपर्क) 29 नवम्बर को आयोजित नव विकास रैली के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए है। जनता के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कलाकारों के लिए अलग से एक मंच स्थापित किया गया है। ऐलनाबाद शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्य द्वार को फूलों व होर्डिंग्सों से सजाया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चले इसके लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। रैली स्थल का जिला प्रशासन द्वारा दौरा कर जायजा लिया गया। इसके अलावा सांसद अशोक तंवर, हरियाणा के उद्योग एवं गृह राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा, मुख्य संसदीय सचिव श्री प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, जिला कांग्रेस प्रधान श्री होशियारी लाल शर्मा, कांग्रेस नेता गोबिंद कांडा सहित कांग्रेस पार्टी अनेक वरिष्ठ नेताओं ने रैली स्थल व मीडिया सैंटर का दौरा किया। उल्लेखनीय है कि मीडिया सैंटर आधुनिक ढंग से स्थापित किया गया है जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध की गई है। मीडिया सैंटर में इंटरनेट, फैक्स, ईमेल, फोटोस्टेट, टेलीफोन आदि की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। रैली स्थल पर महिलाओं के लिए बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था की गई है। रैली स्थल के साथ-साथ ऐलनाबाद शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया गया है।