सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

करीब दो दर्जन कांग्रेसियों से जवाबतल्बी

सर्वाधिक बगावत सिरसा और भिवानी में
चंडीगढ़(सिटीकिंग) हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध करने के आरोप में सांसद नवीन जिंदल व ऋति चौधरी के अतिरिक्त पूर्व मंत्री किरण चौधरी, जगदीश नेहरा, भरत सिंह छोकर, रंजीत सिंह, डा. के.वी. सिंह, जाकिर हुसैन व मनीराम केहरवाला आदि को आरोप पत्र जारी करके कांग्रेस आलाकमान ने 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। ''सिटीकिंग'' को मिली जानकारी अनुसार चार दर्जन से अधिक कांग्रेसी दिग्गजों के खिलाफ शिकायतें कांग्रेस मुख्यालय में पहुंची थी, जिनमें से दो दर्जन के करीब कांग्रेसी नेताओं से जवाब मांगा गया है-जबकि शेष शिकायतों की जांच जारी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्मीद से कम सीटें मिलने पर अनेक कांग्रेस प्रत्याशियों ने कांग्रेसी दिग्गजों पर भीतरघात के आरोप लगाये थे। तोशाम की विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी व उनकी सांसद बेटी ऋुति चौधरी के खिलाफ रणवीर सिंह महेन्द्रा, सोमवीर सिंह तथा डा. शिव शंकर भारद्वाज ने उन्हें पराजित करने में अह्म भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। रादौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने सांसद नवीन जिंदल, रानियां से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत सिंह ने डाक्टर के.वी. सिंह तथा डा. के.वी. सिंह, जोकि कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में डबवाली से चुनाव लड़ रहे थे, ने रंजीत सिंह पर उन्हें हराने का इलजाम लगाया था। रंजीत सिंह ने पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा व पूर्व विधायक मनी राम केहरवाला पर भीतरघात का आरोप लगाया था। सिरसा हल्के से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव से पराजित हुए लक्ष्मण दास अरोड़ा ने पार्टी के जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा तथा प्रांतीय संगठन मंत्री नवीन केडिया पर खिलाफत का आरोप लगाया था, जिनसे भी जवाब तलब किया गया है।

Post a Comment