सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

कांग्रेस सरकार नहीं चल पाएगी ज्यादा दिन: ओमप्रकाश चौटाला

चंडीगढ(प्रैसवार्ता)दलबदल के सहारे सत्ता में आई प्रदेश की कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी और अपने ही बोझ से गिर जाएगी। यह बात इनेलो प्रमुख हरियाणा के पूर्व मुख्यमन्त्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने बुधवार को पार्टी राज्य कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। करनाल में आयोजित इनेलो राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों, नवनिर्वाचित विधायकों, जिला अध्यक्षों, हलका शहरी अध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों ने हिस्सा लिया। विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता इनेलो प्रमुख पूर्व मुख्यमन्त्री ओमप्रकाश चौटाला ने की। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला, पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला, शेर सिंह बडशामी, पूर्व सांसद तारा सिंह, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, पूर्व मन्त्री लछमण दास कम्बोज, पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, डॉ. केसी बांगड़, आरएस चौधरी सहित पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक भी मौजूद थे। इनेलो प्रमुख ने नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों को जीत के लिए बधाई देते हुए उन्हें लोगों की उम्मीदों अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया। पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए इनेलो प्रमुख ने हुड्डा सरकार पर विधायकों की खरीदोफरोख्त करने और दलबदल को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सभी लोकतान्त्रिक नैतिक मर्यादाओं को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस सरकार पर करोड़ों रुपए में विधायकों की बोली लगाने और खरीदोफरोख्त करने के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही पूंजीपति व्यवस्था में यकीन रखती है और लोकतन्त्र में कांग्रेस का कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हजकां के चार विधायक नौ नवम्बर को और एक विधायक धर्म सिंह छोक्कर 10 नवम्बर को कांग्रेस में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्पीकर ने 26 मार्च, 1991 को जनता दल के तीन विधायकों को मात्र इसी आधार पर अयोग्य घोषित कर दिया था कि जनता दल (एस) के गठन के समय अन्य 41 विधायकों के साथ ये तीन विधायक मौके पर पहुंच नहीं पाए थे। इन विधायकों में राव राम नारायण, डॉ. वासुदेव शर्मा अजमत खां शामिल थे और संयोग से जिस समय इन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया था उस समय भी हरमोहिंदर सिंह ही हरियाणा विधानसभा के स्पीकर थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा मामले में भी स्पीकर को अपने पुराने फैसले का अनुसरण करते हुए ही इस बार फैसला देना चाहिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकत्र्ताओं नेताओं की मेहनत से सिर्फ इनेलो ने 32 सीटें जीती बल्कि पूरे देश में पार्टी की छवि में भी भारी निखार आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बार कांग्रेस के खिलाफ जनादेश दिया है और अब कांग्रेस खरीदोफरोख्त प्रलोभन के जरिए सत्ता में बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर संसदीय सचिवों के ऊपर एक मुख्य संसदीय सचिव बनाया जाता है लेकिन यहां नौ मुख्य संसदीय सचिव बना दिए गए हैं जबकि संसदीय सचिव एक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार पूरी तरह से गैर कानूनी तरीके अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मुख्यमन्त्री की सिफारिश पर हत्या के मामले में सजा भुगत रहे आपराधिक प्रवृत्ति के मनु शर्मा को अम्बाला के चुनाव में गुण्डागर्दी करने और पैसे के बलबूते पर चुनाव जीतने के लिए ही पैरोल पर लाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार कर इनेलो को ही कांग्रेस के विकल्प के रूप में चुना है और पार्टी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। बैठक में गेहूं के समर्थन मूल्य में मामूली बढ़ोतरी, बीज खाद की कमी को लेकर सरकार की तीखी आलोचना करते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला ने एक प्रस्ताव रखा और किसानों को उनकी फसलों का पूरा लागत मूल्य खर्चे जोड़कर न्यूनतम 1500 रुपए क्विंटल गेहूं का भाव दिए जाने और खाने वाले गरीब लोगों को सब्सिडी के आधार पर सस्ते दामों पर अनाज उपलब्ध करवाए जाने की मांग की गई। उन्होंने प्रदेश में किसानों की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए कहा कि इनेलो किसानों के हितों को लेकर पूरी मुश्तैदी से लड़ाई लड़ेगी। इनेलो नेता ने कहा कि केन्द्रीय कृषि मन्त्री कहते हैं कि वह महंगाई को बढऩे से नहीं रोक सकते लेकिन सरकार गरीब आदमी को सब्सिडी देकर सस्ते दामों पर आटा-दाल तो उपलब्ध करवा ही सकती है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब सरकार अपने छोटे से बजट से लोगों को सस्ता दाल-आटा दे रही है तो फिर कांग्रेस सरकार को इसमें क्या दिक्कत हो रही है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने राज्य सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए उचित प्रबन्ध किए जाने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी मिलने पर हुड्डा सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही किसान को तबाह करने का प्रयास करती रही है और जब भी किसानों की फसलें बाजार में आती हैं तो उसके निर्यात पर रोक लगा दी जाती है और जब किसान की फसल औने-पौने दामों में बिक जाती है तो रोक हटा ली जाती है। उन्होंने कहा कि गेहूं के समर्थन मूल्य में मात्र 20 रुपए क्विंटल बढ़ौतरी की गई जबकि एक हफ्ते में खाने वाले को गेहूं का आटा 500 रुपए क्विंटल महंगा मिलने लगा है। बैठक में रखे गए एक अन्य प्रस्ताव में हुड्डा सरकार द्वारा सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने, विधायकों की खरीदोफरोख्त करने, दलबदल कानून की धज्जियां उड़ाने, प्रदेश में फिर से आया राम गया राम की प्रथा शुरू करने और प्रजातन्त्र को समाप्त करने के प्रयासों की कड़े शब्दों में निन्दा की गई। इस सम्बन्ध में पार्टी के पूर्व विधायक निशान सिंह द्वारा रखे गए एक प्रस्ताव में कहा गया कि इस बार चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 40 सीटें मिली थीं और 50 सीटों पर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के विरोधी प्रत्याशियों को जिताया था। अब कांग्रेस प्रदेश की जनता के जनादेश का सम्मान करने की बजाय लोगों की इच्छा के विपरीत काम कर रही है और पैसे के दम पर गलत हथकंडे अपनाकर दलबदल को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार तो लोगों को राहत दे सकती है और ही लोगों की नजरों में ऐसी सरकार का कोई वजूद रहता है। पूर्व मन्त्री मोहम्मद इलियास ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिन्ता जताते हुए एक प्रस्ताव के माध्यम से राज्यपाल से इस मामले में तुरन्त हस्तक्षेप किए जाने की मांग की। इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीला भ्यान ने बढ़ती महंगाई को लेकर बैठक में एक प्रस्ताव रखते हुए सरकार से जरूरी वस्तुओं के दामों पर काबू पाए जाने और लोगों को सस्ते दामों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जाने की मांग की। बैठक में मंच का संचालन करते हुए पार्टी अनुशासन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह बडशामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री राव बीरेंद्र सिंह, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल पंजाब के पूर्व मुख्यमन्त्री हरचरण सिंह बराड़ और इनेलो के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी के भाई पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शेर सिंह सहित पार्टी से जुड़े विभिन्न प्रमुख लोगों के पारिवारिक सदस्यों के निधन पर शोक जताते हुए पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और एक शोक प्रस्ताव रखते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी हार्दिक संवेदना प्रकट की गई। पार्टी के विभिन्न नेताओं द्वारा रखे गए सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए और बैठक में पार्टी संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने, सरकार के घपलों और घोटालों पर हर तरह की रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने, किसानों को उनकी फसलों के पूरे दाम दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो प्रमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिन कार्यकत्र्ताओं ने सकारात्मक भूमिका निभाई है उन्हें पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे और पार्टी प्रत्याशियों का विरोध करने वाले अथवा निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद कार्रवाई करने का अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा को सौंपा गया है। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही पार्टी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। बैठक को पार्टी के कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

Post a Comment