सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

कांग्रेस का प्रजातंत्र में विश्वास नहीं:चौटाला

चंडीगढ़(विज्ञप्ति)कांग्रेस का प्रजातन्त्र में विश्वास नहीं है और सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस पार्टी दलबदल विधायकों की खरीदोफरोख्त में लगी हुई है। यह बात इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने आज पलवल में पार्टी कार्यकत्र्ताओं की जिलास्तरीय बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चिन्ता जताते हुए कहा कि यह प्रजातन्त्र के लिए बेहद घातक है और अगर देश में प्रजातंत्र ही समाप्त हो गया तो सका विकल्प बेहद भयावह होगा। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। यहीं कारण है कि 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के खाते में केवल 40 सीटें ही गई हैं। जबकि विपक्ष ने 50 सीटें हासिल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसों के बल पर विधायकों को खरीदा गया है, पैसों के बल पर ही सत्ता हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की है और वे खरीदोफरोख्त दलबदल की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने यह भी कहा कि दलबदल खरीदोफरोख्त के सहारे सत्ता में आई हुड्डा सरकार ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाएगी और अपने ही बोझ से गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल की भी यही सोच थी कि किसान, मजदूर गरीब व्यक्ति खुशहाल रहे। उन्होंने कहा कि इनेलो चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है और सत्ता उनके लिए जनसेवा का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है जब किसान की फसल लहलहाती है तो किसान के साथ-साथ मजदूर दुकानदार के चेहरे पर भी रौनक जाती है और दुकानदार का कारोबार भी चल पड़ता है कारखानों में भी उत्पादन होने लगता है। उन्होंने कहा कि अगर किसान की फसल ही नहीं लहराएगी तो दुकानदार का सामान नहीं बिकेगा ओर लघु उद्योग भी स्थापित नहीं हो सकेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में किसानों के साथ-साथ गरीब, मजदूर छोटे दुकानदारों की हालत बेहद दयनीय है। किसान को तो बिजली मिल रही है ही पानी। प्रदेश की जनता बढ़ती हुई महंगाई से त्राहि-त्राहि कर उठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी सरकार बने 20 दिन भी नहीं बीते हैं। इन दिनों में डेढ़ गुणा महंगाई बढ़ गई है। देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि बढ़ती महंगाई विश्व स्तर पर है। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की जनता के साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय हुआ तो उस अन्याय की आवाज सबसे पहले इनेलो के कार्यकत्र्ता उठाएंगे। इस अन्याय की आवाज को उठाने में इनेलो कार्यकत्र्ता सबसे आगे रहेंगे। चाहे उन्हें इसके लिए पुलिस की लाठियों गोलियों का ही सामना क्यों करना पड़े। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर रहकर भीतरघात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन कार्यकत्र्ताओं ने चुनावों में पूरी ईमानदारी से मेहनत की है उन्हें सम्मानित पदों पर बैठाया जाएगा। इस अवसर पर इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र चौहान, पलवल के विधायक सुभाष चौधरी, होडल के विधायक जगदीश नायर, बिजेंद्र चांदहट, जिलाध्यक्ष महेंद्र चौहान, बलदेव अलावलपुर, देवऋषि मलिक, महिला विंग की जिलाध्यक्षा श्रीमती आशा लांबा, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन खूबनदेवी तंवर सहित पार्टी के अनेक प्रमुख नेता कार्यकत्र्ता भी मौजूद थे।

Post a Comment