सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

लोहान बने युवा इनेलों के प्रदेश प्रभारी

चंडीगढ(विज्ञप्ति)युवा इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह लोहान को हरियाणा युवा इनेलो का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि युवा इनेलो को प्रदेश में और ज्यादा प्रभावी बनाने व राज्य में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोडऩे के लिए युवा इनेलो की गतिविधियों को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा और पार्टी संगठन को भी मजबूत किया जाएगा। श्री अरोड़ा ने बताया कि युवा इनेलो से जुड़े हुए कार्यकत्र्ता व पदाधिकारी राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे और वृक्षारोपण, रक्तदान, सफाई अभियान, भ्रूण हत्या व दहेज जैसे मामलों के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए व्यापक जनसम्पर्क अभियान भी चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के अन्य प्रकोष्ठों को भी और ज्यादा मजबूत व सक्रिय बनाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की ओर से राज्यभर में जिलास्तर पर शुरू किए गए जनसम्पर्क अभियान को लोगों से भारी समर्थन मिला है और प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई और जरूरी चीजों के आसमान छूते दामों को लेकर बेहद परेशान है और कांग्रेस को सबक सिखाने व कांग्रेस सरकार से जल्दी से जल्दी निजात पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से ठुकरा दिया था लेकिन दलबदल व खरीदोफरोख्त के जरिए कांग्रेस हर हाल में सत्ता में बने रहना चाहती है लेकिन दलबदल के सहारे खड़ी की गई हुड्डा सरकार ज्यादा दिनों तक सत्ता में बनी रह नहीं पाएगी। इससे पहले आज इनेलो कार्यकारिणी की एक बैठक पार्टी के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई जिसमें पार्टी की युवा इकाई को ज्यादा मजबूत बनाने व युवा इनेलो के साथ-साथ इनसो की सदस्यता का अभियान भी प्रदेश भर में पहली जनवरी से शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में युवा इनेलो व इनसो के प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Post a Comment