सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

राजनीति में हर बार सत्ता हासिल होना जरूरी नहीं है:चौटाला

चंडीगढ़(विज्ञप्ति) इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने आज स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार दलबदल खरीदो-फरोख्त के माध्यम से सत्ता में आई है और ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी अपने ही बोझ से गिर जाएगी। उन्होंनेकहा कि इनेलो की आस्था जोड़-तोड़ में नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रणाली में है और पार्टी ने हमेशा चौधरी देवीलालकी नीतियों पर चलते हुए जनसेवा को ही अपना मुख्य उदेश्य रखा है। आज कैथल के महाराजा पैलेस में पार्टीकार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने कमेरे की भलाई के लिए जो पौधा लगाया थाउसे सिंचित करने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। आज कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश की जनता को छुटकारा दिलानेके लिए हर कार्यकत्र्ता को संगठन की मजबूती के लिए काम करना होगा। जिन पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने अधिकृतउम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है उन्हें किसी हाल में पार्टी में नहीं रखा जाएगा। जिला कैथल के कुछपदाधिकारियों के नाम भी उन्होंने लिए। श्री चौटाला ने कहा कि राजनीति में हर बार सत्ता हासिल होना जरूरी नहींहै। हार-जीत एक सिक्के दो पहलू हैं। कार्यकत्र्ताओं ने पूरी मेहनत से विधानसभा चुनावों में काम किया औरसंतोषजनक परिणाम रहे उन्हें व्यक्तिगत तौर पर सत्ता हासिल होने का कोई मलाल नहीं है। इसलिएकार्यकत्र्ताओं को हताश और परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हमारे पास जनता ने जो ताकत दी है उसकालाभ जनता को दिलाकर रहेंगे। हुड्डा सरकार की बेकायदगियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और जनविरोधीनीतियों का विरोध करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया का रोल काफी महत्वपूर्ण होता है। चौटालाने स्पष्ट किया कि मीडिया की सकारात्मक सोच के कारण हमने 32 सीटें जीती हैं। जहां कहीं विपरीत असर हुआवह कांग्रेस के दुष्प्रचार का ही रहा। कांग्रेस का जनतंत्र में विश्वास नहीं है। कांग्रेस ने संवैधानिक परंपराओं औरमान्यताओं को दर किनार करते हुए निर्दलीय विधायकों को पद बांटे हैं। हमारी पार्टी कानूनी विचार-विमर्श के बादमुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति तथा हजकां के विधायकों की दल-बदली के खिलाफ स्पीकर न्यायालय कादरवाजा खटखटाएंगे। कांग्रेस की पूंजीवादी व्यवस्था पर बरसते हुए चौटाला ने कहा कि देश में गरीबी से नीचे यापनकरने वाले 50 प्रतिशत लोग हैं और कांग्रेस के 206 निर्वाचित सांसदों में 175 सांसद ऐसे हैं जो हजारों करोड़ केमालिक हैं तो कांग्रेस का हाथ गरीब के साथ कैसा हुआ। श्री चौटाला ने आरोप लगाया कि केंद्र ने गलत आयकरनीतियां बनाकर पूंजीपतियों को लाभ दिया है। इस अवसर पर कलायत के विधायक रामपाल माजरा, गुहला केविधायक फूल सिह खेड़ी, जिलाध्यक्ष कैलाश भगत, पूर्व विधायक लीला राम, धर्मपाल छौत, सज्जन सिह ढुल नेभी अपने विचार रखे। गन्ना किसानों का पक्ष लेते हुए चौटाला ने कहा कि कांग्रेस किसानों की दुश्मन है जहां इसबार धान उत्पादकों को उनका समुचित मूल्य नहीं मिला वहीं गन्ना उत्पादकों के लिए परेशानियां निरंतर बढ़ रहीहैं। उन्होंने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य 280 रुपए प्रति से अधिक होना चाहिए। सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करतेहुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इनेलो कार्यकत्र्ता जहां राजनीतिक तौर पर जागरूक हैं उसे सामाजिक तौर पर भीसमाज का प्रहरी बनकर काम करना होगा। गांव में भाईचारा बढ़ाना, दहेज उत्पीडऩ, भ्रूण हत्या जैसे सामाजिकमामलों में इनेलो अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा। हरियाणा सरकार की किसान विरोधी नीतियों की चर्चाकरते हुए चौटाला ने कहा कि एस.वाई.एल. मुद्दा कांग्रेस की वजह से लटका हुआ है और इसी कारण हरियाणा केहिस्से का पानी पाकिस्तान को जा रहा है।

Post a Comment