सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

सिर्फ सेवा, दिखावा कतई नहीं{श्री लंगर सेवा समिति का प्रयास प्रेरणादायी}

सिरसा(अमितसोनी)कम करके दिखावा अधिक करने वालों के लिए यह संस्था प्रेरणा की प्रतीक है जो बिना किसी प्रचार के दुख-दर्द झेल रहे लोगों को मरहम लगाकर दुनिया में आने के मकसद को पूरा कर रही है। जी हां, पिछले पांच साल से सिरसा में श्री लंगर सेवा समिति हजारों लोगों को भोजन की सेवा प्रदान कर रही है। इस संस्था की स्थापना के पीछे भी अजब कहानी है। संस्था के प्रधान जेएन मेहता सरकारी सेवा में थे। अक्सर रिटायरमेंट के बाद इंसान या तो आरामफरमां हो जाता है या फिर कोई बिजनेस संभाल लेता है लेकिन मेहता उन लोगों में नहीं थे। वे निरीह और दर्द से टपटाते लोगों की सेवा करना चाहते थे। अपने कुछ मित्रों से उन्होंने बात की और एक बोरी गेहूं के साथ सामान्य अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन करवाना आरंभ किया। अश्वनी बाठला, योगेश्वर पाल गुप्ता सरीखे कई अन्य लोग भी साथ जुड़े और कारवां बनता गया। अब सामान्य अस्पताल में भर्ती मरीजों उनके सहायकों के लिए सुबह दूध, ब्रेड और नाश्ते का इंतजाम श्री मेहता उनके सहयोगी अस्पताल में ही करवाते हैं वहीं दोपहर में चावल, दाल, कढ़ी, सलाद रोटी या दलिया-खिचड़ी मरीजों उनके सहायकों को परोसी जाती है। वर्ष 2004 की 23 मई को इस संस्था ने काम करना शुरू करके एक नई शुरूआत की थी। आज संस्था के 11 पदाधिकारी और करीब 180 सहयोगी हैं जो लगातार समाजसेवा के इस ज्ञ में आहुति डाल रहे हैं। संस्था ने भोजन बनाने के लिए चार रसोइए रखे हुए हैं जिन्हें 14-15 हजार रुपए वेतन दिया जाता है और उनके कपड़े, नहाने-धोने और भोजन की व्यवस्था संस्था ही करती है। संस्था को 80 जी की छूट भी मिली हुई है। श्री लंगर सेवा समिति द्वारा अस्पताल में 3 वाटर कूलर भी स्थापित किए हुए हैं। जब इस संवाददाता ने संस्था के पदाधिकारियों से इसके बारे में पूछा तो उन्हें हिचकिचाहट भी हुई। उन्होंने यहां तक कहा कि वे प्रचार से दूर रहकर ही अपनी सेवाओं को जारी रखना चाहते हैं।

Post a Comment