सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

कांग्रेस ने मंहगाई को घटाने की बजाय उसे बढ़ाया है:चौटाला

चंडीगढ़(विज्ञप्ति) इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने पूंजीपतियों से चुनावी चंदा लेकर और बाद में साजिश के तहत उनसे मिलीभगत कर महंगाई को बढ़ावा दिया है। आज पानीपत में पार्टी कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौटाला ने कहा कि केंद्रीय कृषि मन्त्री शरद पवार और केंद्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिह आहलुवालिया के महंगाई के बारे में आए बयानों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस ने महंगाई घटाने की बजाय उसे बढ़ाया है। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर चिन्ता जताते हुए कहा कि यदि महंगाई की रफ्तार इसी तरह बढ़ती रही तो एक दिन देश के हालात बेहद खराब हो जाएंगे और उसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार होगी। बढ़ती महंगाई के कारण जनता की परेशानियों का उल्लेख करते हुए श्री चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की शुरू से ही सोच नीतियां पूंजीपतियों के पक्ष में रही हैं। जबकि इनेलो ने हमेशा ही किसान, मजदूर के हित में नीतियां बनाई और उन पर काम किया। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण देश और प्रदेश में किसानों को समुचित भाव देकर लूटा जा रहा है। इसी प्रकार सरकार उन्हें अच्छी क्वालिटी का मांग के अनुसार बीज देने में भी विफल रही है। कार्यकत्र्ताओं को अपने संबोधन में श्री चौटाला ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की नसीहत दी और साथ ही कहा कि अनुशासहीन लोगों के लिए उनकी पार्टी में कोई स्थान नहीं है। विगत चुनावों में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर किया जाएगा। बशर्ते कि उनके खिलाफ शिकायत द्वेषपूर्ण दुर्भावना से की गई हो। कार्यकत्र्ताओं को सफलता का रहस्य बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा और परिश्रम राजनीतिक कार्यकत्र्ता के लिए सफलता की कुंजी मानी जाती है। इसलिए उनकी पार्टी जन नायक सेवा दल को सामाजिक संगठन के रूप में शीघ्र ही खड़ा कर लोगों के लिए समाज सेवा का नया प्लेटफार्म स्थापित करने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मौजूदा दल-बदल विरोधी कानून के अनुसार कांग्रेस में विलय करने वाले हजकां के पांच विधायकों की सदस्यता रद्द होना निश्चित है। संशोधित एवं नवीनतम दल-बदल विरोधक अधिनियम में यह स्पष्ट प्रावधान है कि कोई भी विधायक किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हो सकता। यदि कोई होता है तो उसकी सदस्यता खत्म हो जाएगी। श्री चौटाला ने दोहराया कि उनकी पार्टी की ये सोच है कि प्रजातांत्रिक प्रणाली को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाया जाए। लेकिन कांग्रेस इसके ठीक विपरित काम करती है। कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उत्साहवद्र्धक परिणाम आने के बाद आज चौटाला ने अपने कार्यकत्र्ताओं का उत्साह बढ़ाया और दावा किया कि ऐलनाबाद में इस बार भी इनेलो का उम्मीदवार ही विजयी होगा। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, .पी. माटा, विधायक कृष्ण पंवार, प्रदेश सचिव सुरेश मित्तल, फूलवती, भूपेंद्र सिंह निशान सिंह सहित अनेक प्रदेश स्तरीय के स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।


Post a Comment