सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है:अशोक तंवर

सिरसा(अमित सोनी) सिरसा के सांसद एवं अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और यह सीट कांग्रेस की ही झोली में जाएगी। श्री तंवर कालांवाली हलके के एक दर्जन गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से ऐलनाबाद क्षेत्र विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा रहा है क्योंकि यहां से प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों ने इस क्षेत्र के बारे में कभी सोचा ही नहीं। सांसद ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब कांग्रेस का प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में जाएगा और हलके का समुचित विकास कार्य होगा। सांसद अशोक तंवर ने कहा कि फतेहाबाद जिला के गांव कुम्हारिया में लगे परमाणु बिजली संयंत्र से प्रदेश में बिजली की समस्या हल होगी और सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों को बिजली की कोई कमी नहीं रहेगी। हरियाणा में इससे पूर्व इतने बिजली संयंत्र कभी भी नहीं लगे। श्री तंवर ने लोगों को आश्वस्त किया कि गांवों और ढ़ाणियों में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी और मूलभूत सुविधाओं से कोई गांव महरूम नहीं रहेगा। शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा में पुन: कांग्रेस की सरकार बनी है और अधूरे कामों को सरकार पूरा करेगी व अधिक ऊर्जा के साथ विकास के कार्य करवाए जाएंगे। यह सब यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व राहुल गांधी के गतिशील नेतृत्व का ही प्रताप है कि देश में बड़ी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कालांवाली हलके के लोगों का ऐलनाबाद उपचुनाव जीतने में विशेष योगदान रहेगा। यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है और इसका सीधा फायदा ऐलनाबाद के लोगों को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में यूथ कांग्रेस का सदस्यता अभियान चल रहा है ताकि युवा सीधे राहुल गांधी के साथ जुड़ें। सदस्यता अभियान के बाद युवाओं को योग्यता व क्षमता के आधार पर चुनाव लड़वाए जाएंगे। युवा सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य नए नेतृत्व को सामने लाना और युवाओं की संगठन में भूमिका को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की सोच है कि इस सदस्यता अभियान से नेतृत्व उभरकर आएगा जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री तंवर ने कहा कि हरियाणा देश का 11वां राज्य है जहां युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले तमिलनाडू, राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों में सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इसी अभियान के तहत युवाओं का उत्साह बढ़ाने राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर हरियाणा में आ रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक डॉ. सुशील इंदौरा, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, सिरसा शहरी ब्लॉक प्रधान भूपेश मेहता, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, सूबे सिंह चाहरवाला, सुशील झूंथरा, महेंद्र शर्मा, लालचंद कंबोज, जयपाल लाली, भवानी सिंह, हंसराज अरोड़ा, तेजभान पनिहारी, गोपीचंद कंबोज, कंबोज सभा के प्रधान लाभचंद, विजय कंडारा, हरभगवान कंबोज, डॉ. कर्मवीर, विलायत चंद, संघरसाधां के सरपंच रामकुमार, राजकुमार बंसल, चेयरमैन राजेंद्र कुमार, नरेलखेड़ा के पूर्व सरपंच अवतार सिंह, सहजराम सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment