सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

रूद्राभिषेक की आहुति 24 जनवरी को

23 जनवरी 2010
सिरसा
(सिटीकिंग)
आज नगर के भादरा तालाब के पास स्थित डेरा बाबा अलखिया में शिव शक्ति यज्ञ समिति द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में भगवान शंकर की प्रसन्नता एवं विश्व ल्याण हेतु आयोजित नमक-चमक के द्वारा रूद्राभिषेक के आज बीसवें दिन जारी रहा। आज के मुख्य यजमान के रूप में प्रेम चन्द मदान धर्मपत्नी लाज मदान, योगेन्द्र शर्मा उनकी धर्मपत्नी शारदा शर्मा, गोबिन्द बांसल उनकी धर्मपत्नी रमा बांसल, शाम सुन्दर जोशी उनकी धर्मपत्नी, नवदीप मदान, नितीश मदान, पृथ्वी राज, विनोद शर्मा, विजय र्मा आदि ने जल दूध के द्वारा अभिषेक किया। इस अवसर पर शिव शक्ति यज्ञ समिति के संस्थापक पं. विजय शर्मा ने बताया कि इस रूद्राभिषेक की आहुति जो 25 जनवरी को होनी निश्चित हुई थी वह अब एक दिन पहले अर्थात 24 जनवरी को प्रात: 10 बजे होगी क्योंकि 24 तारीख को अग्नि का वास बनता है जिसके चलते यह तिथि निश्चित की गई है। इस अवसर पर श्री गंगानगर से विशेष से रूप आए गायत्री महाउपासक वैद्य रामेश्वर दत्त द्वारा सत्संग प्रवचन किया जाएगा। पं. विजय शर्मा ने नगर के सभी धर्मप्रेमी सज्जनों से अनुरोध किया है कि वे रविवार को प्रात: 10 बजे यज्ञ की पूर्ण आहुति के अवसर पर पधारकर पुण्य के भागी बनें तथा भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ के बाद इस यज्ञ की पूर्ण आहुति के बाद शिव शक्ति यज्ञ समिति द्वारा महामृत्युन्ज्य के स्तोत्र के पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह स्तोत्र मार्कण्डेय ऋषि के द्वारा रचित है तथा इस पाठ के प्रभाव से अकाल मृत्यु, रोग निवारण, आदि कष्टों का निवारण होता है तथा दीर्घायु, भगवान शिव की प्रसन्नता प्राप्त होती है।

Post a Comment