कवि दरबार व सम्मान समारोह 30 को
28 जनवरी 2010
कालांवाली(सिटीकिंग) पंजाबी साहित्य सभा कालांवाली व सहारा वेल्फेयर क्लब कालांवाली की ओर से आगामी 30 जनवरी को बाद दोपहर तीन बजे स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कवि दरबार व सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए पंजाबी साहित्य सभा के प्रवक्ता मास्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि मंडी के समाजसेवी सरदार राजेंद्र सिंह काका होंगे जबकि कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडल में पंजाबी साहित्य सभा सिरसा के अध्यक्ष डा. जी.डी. चौधरी, सहारा वेल्फेयर क्लब के सदस्य जंटा सिंह पटवारी, पंजाबी साहित्य सभा कालांवाली के संरक्षक प्रिंसीपल बीरबल दास गुप्ता, दमदमा साहिब साहित्य सभा तलवंडी साबो के अध्यक्ष जनकराज जनक व पंजाबी सत्कार सभा सिरसा के अध्यक्ष प्रदीप सचदेवा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दोनों संस्थाओं द्वारा प्रवासी पंजाबी कवि व समाजसेवक मिंटू बराड़ का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर विशाल कवि दरबार भी करवाया जाएगा जिसमें हरी सिंह दिलबर सिरसा, डा. जीडी चौधरी, नरभिंद्र, जनकराज जनक, सुखचैन सिंह भंडारी, हरगोबिंद शेखपुरिया, रामस्वरूप रिखी, हरचरण सिंह गिल, डा. दर्शन सिंह सिरसा, शेखर तलवंडी, गुरदास सिंह पालना सहित क्षेत्र के अनेक कवियों द्वारा अपनी रचनाएं प्रस्तुत की जाएंगी। इस मौके पर पंजाबी गायकों द्वारा साहित्यिक गीतों का गायन भी किया जाएगा।