कांग्रेस ही विकास का प्रतीक : जोसन
18 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) पंजाब कांग्रेस सरकार में रहे पूर्व मंत्री हंसराज जोसन ने जिले के गांव मल्लेकां, केसुपुरा, कुत्ताबढ़, रत्ताखेड़ा, मेहना खेड़ा व अन्य कई गांवों का गत दिवस तूफानी दौरा करते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं सोनिया गांधी व देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि पार्टी के देशहित में किए गए कार्यों की बदौलत आज भारत देश विश्व की महान शक्तियों में गिना जाता है तथा कांग्रेस नेतृत्व की अच्छी सोच ने हमें बहुत ही कुशल, योग्य एवं कर्मठ मुख्यमंत्री चौ० भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा को दिया है। मैं आप जनता का धन्यवादी हूं कि उनकी मेहनत, लगन तथा विकास कार्यों को देखते हुए जनता ने फिर कांग्रेस को प्रदेश में सत्ता की चाबी दी है। उन्होंने ऐलनाबाद की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल को जिताकर मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सरपंच ओंकार सिंह, जोगेन्द्र सिंह, सरपंच अंग्रेज सिंह, रत्ताखेड़ा के पूर्व सरपंच अमर सिंह, यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव गोपाल कम्बोज व मदन नढा उपस्थित थे।