सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

संजय खन्ना ने वीरेंद्र सिंह चौहान से की लायंस क्लब पर विशेष बातचीत

17 जनवरी 2010
प्रस्तुति:प्रवीण कुमार व चेतन सिंह
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक अमरीकी चार्टर्ड अकाउंटेंट मेल्विन जॉन्स ने समाजसेवा के मकसद से लॉयन्स क्लब की स्थापना की थी। इस संस्था के गठन का उद्देश्य साधन-संंपन्न परिवारों के लोगों को समाज सेवा के कार्य में प्रवृत्त करना रखा गया। आज यह संस्था विश्व के सैंकड़ों देशों में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर रही है। क्लब के सदस्य अपने साधनों के अलावा समाज व सरकारों से आर्थिक व अन्य साधन जुटा कर जरूरतमंद लोगों तक पंहुचाते हैं। क्लब फिलहाल विश्व में अंधता निवारण के लिए विशेष अभियान चला रही है। लायन्स क्लब की गतिविधियों व कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए लायन्स क्लब सिरसा अमर के अध्यक्ष रमेश साहूवाला और लॉयन्स क्लब सिरसा स्टार के अध्यक्ष संजय खन्ना ने हैलो सिरसा कार्यक्रम में सामुदायिक रेडियो स्टेशन के निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान को बताया कि सिरसा में उनका क्लब रक्तदान के अलावा गरीब बच्चों को वस्त्र वितरित करने जैसे कार्यों में भी लगा है। प्रस्तुत है कि इस बातचीत के संपादित अंश :
लायंस क्लब क्या है?
सन् उन्नीस सौ चौदह में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका के चार्टड अकांउटेंट मैलविन जोन द्वारा एक संगठन का निर्माण किया गया। आपदा और मंदी के समय जो संपन्न परिवार मिल कर गरीबों की सहायता करना चाहते थे। उन्हें मिल कर काम करने के लिए एक सशक्त मोर्चा मिला। इससे प्रेरित होकर विश्व के अन्य देशों में अमीर परिवार भी समाज सेवा के लिए जागरूक हुए। इस प्रकार यह सस्था आज लगभग दो सौ देशों मे कार्यरत है। समय समय पर इस सस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यों के अभियान चलाए जाते है।
यह संगठन कैसे चलता है?
इस संगठन के प्रशासन में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्ष होता है। इसके बाद उपाध्यक्ष, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और मल्टिपल होते हैं। किसी भी देश कको कई मल्टिपलों को जिलों में विभाजित किया जाता है। एक मल्टिपल के अंर्तगत तीन से चार जिले आतें हैं। प्रत्येक जिले का एक गर्वनर होता है। जिलों के तहत विभिन्न क्लब होतें हैं और उनका नेतृत्व चार्टड अध्यक्ष करते हैं।
इसकी क्या क्या गतिविधियां हैं?
इस सस्था द्वारा समय समय पर विभिन्न अभियानों के तहत सामाजिक कार्य किये जाते हैं। विश्व स्तर पर अंधत्व निवारण की दिशा में एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इनके तहत नेत्रदान के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाता हैं एवं इनका लक्ष्य है कि आगामी पच्चीस वर्षो में विश्व से अंधेपन को दूर किया जा सके। हाल ही में एक नया अभियान चलाया गया है। जिसके तहत जनता के घरों में पड़े पुराने वस्त्रों को ठंड में ठिठुर रहे गरीब व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकार चिकित्सा शिविर आदि लगाकर सामाजिक कार्यो में सहयोग दिया जाता है।
रक्तदान के बारे में आपका क्या कहना है ?
रक्तदान को महादान महादान। यह एक बहुत ही पुण्य कार्य है। रक्तदान करने से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं हैं। यह सिर के बढ़े हुए बाल कटवाने जैसी प्रक्रिया है। परन्तु रक्तदान के समय कुछ सावधानियां जरूरी हैं। रक्तदान तीन महीनों मे एक बार एवं एक साल में चार दफा कर सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति का वजन पेंतालिस किलो से अधिक होना जरूरी है एवं आयु अठारह वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Post a Comment