सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

रूद्राभिषेक पांचवें दिन जारी

08 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग)
आज नगर के भादरा तालाब के पास स्थित डेरा बाबा अलखिया में शिव शक्ति यज्ञ समिति द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में भगवान शंकर की प्रसन्नता एवं विश्व कल्याण हेतु आयोजित नमक-चमक के द्वारा रूद्राभिषेक के आज पांचवें दिन जारी रहा। आज के मुख्य यजमान के रूप में योजना बोर्ड हरियाणा के पूर्व उपाध्यक्ष चौ. रणजीत सिंह, शिव शक्ति यज्ञ समिति के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल जोशी, पंजाबी सभ्याचारक मंच के प्रदेशाध्यक्ष . बूटा सिंह मल्लेवाला, संजीव लूथरा, विनोद शर्मा, राजन शर्मा, का. जयकिशन मंगाला, गोबिन्द बांसल ने जल दूध के द्वारा अभिषेक किया। विश्व शांति के लिए शुरू नववर्ष से शुरू हुए इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समय की जरूरत हैं क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व शांति को भंग करने के षड्यंत्र चल रहे हैं और पूरा विश्व ही शांति चाहता है। उन्होंने शिव शक्ति यज्ञ समिति के योजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विश्व का कल्याण हो सकता है। यह जानकारी देते हुए शिव शक्ति यज्ञ समिति के संस्थापक पं. विजय शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि इस आयोजन में रूद्राभिषेक तथा महामृत्युंजय स्तोत्र के पाठ होते हैं। महामृत्युंजय का स्तोत्र अकाल मृत्यु को टालने, रोग निवारण के लिए और शिव प्रसन्नता के लिए होता है। रूद्राभिषेक प्रात: 7 से 10 बजे तक सायं 3 से 6 बजे तक किया जाता है। इसके उपरान्त सायं 6.15 बजे आरती की जाती है जिसमें अनेकों श्रद्धालु भाग लेते हैं। पं. विजय शर्मा ने बताया कि इस यज्ञ की पूर्ण आहुति आगामी 25 जनवरी को प्रात: 10 बजे दी जाएगी जिसमें श्री गंगानगर से विशेष से रूप आए गायत्री महाउपासक वैद्य रामेश्वर दत्त द्वारा सत्संग प्रवचन किया जाएगा तथा इस अवसर पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जाएगा। पं. विजय शर्मा ने बताया कि शनिवार छठे दिन के मुख्य यजमान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पं. होशियारी लाल शर्मा होंगे। उन्होंने कहा कि इस रूद्राभिषेक के साथ-साथ समिति द्वारा महामृत्युंजय स्तोत्र के पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह स्तोत्र मार्कण्डेय ऋषि के द्वारा रचित है तथा इस पाठ के प्रभाव से अकाल मृत्यु, रोग निवारण, आदि कष्टों का निवारण होता है तथा दीर्घायु, भगवान शिव की प्रसन्नता प्राप्त होती है। उन्होंने जानकारी दी कि अगर कोई व्यक्ति महामृत्युंजय स्तोत्र के पाठ में भाग लेना चाहता हो तो वह उनके मोबाईल नं. 92554-44676 पर अपना नाम पंजीकृत करवा सकता है तथा यह पंजीकरण नि:शुल्क किया जाएगा।

Post a Comment