सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

इनेलों प्रत्याशी निश्चित तौर पर रिकार्ड तोड़ मतों से विजय होगा: अशोक अरोड़ा

08 जनवरी 2008
ऐलनाबाद(सिटीकिंग) ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी के प्रति लोगों में भारी जोश और उत्साह पाया जा रहा है और पार्टी प्रत्याशी निश्चित तौर पर रिकार्ड तोड़ मतों से विजयी होगा। यह बात इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व परिवहन मंत्री अशोक अरोड़ा ने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व वार्र्डों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्री अरोड़ा ने बताया कि इनेलो ने चुनाव अभियान के लिए ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र को 7 अलग-अलग जोन में बांटकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव अभियान की जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव अभियान चलाएंगे और लोगों को हुड्डा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाने के साथ ही घर-घर जाकर लोगों से इनेलो के लिए वोट मांगेगे। उन्होंने बताया कि जोन नम्बर एक में पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत, पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा, नांगल चौधरी के विधायक बहादुर सिंह, पूर्व विधायक रमेश खटक के अलावा सुरेंद्र दहिया, पूर्व मेयर श्रीमती अनिता गोस्वामी, श्रीमती सुनीता कटारिया, श्रीमती बबीता दहिया, पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, अमर सिंह जांगड़ा, सतपाल, धर्मवीर गोदारा, महेश चौहान व बदरूदीन लोगों से जनसम्पर्क कायम करेंगे।श्री अरोड़ा ने बताया कि जोन नं। 2 में पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक डा. सीताराम, पृथ्वी जाखड़, श्रीमती सुमित्रा देवी, श्रीमती सुलोचना ढिल्लों, डा. वेदपाल बैनीवाल, राजकुमार जांगड़ा, धर्मपाल कायत, मुख्यतार सैन, सतबीर सिसाए, रामबाग खर्ब, रणवीर दहिया, कर्मवीर राठी व नरेंद्र देसवाल स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि जोन नं. 3 में पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला, जुलाना के विधायक परमिंद्र ढूल, नारनौंद की विधायक श्रीमती सरोज मोर, इसराना के विधायक कृ़ष्ण पंवार, रतिया के विधायक ज्ञान चंद ओढ़, होडल के विधायक जगदीश नैय्यर, पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास, सफीदों के विधायक कलीराम पटवारी, पूर्व विधायक श्रीमती रेखाराना, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, उमेद सिंह लोहान, सुरत सिंह खटक, रामचंद्र जांगड़ा, क्ष्ण गोपाल त्यागी, राजसिंह गागड़वास, कृष्ण लाठर व प्रवीण बुरा, ईश्वर उन्जानिया, रामपाल कुंडू व सुबे सिंह को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जोन नं. 4 में पूर्व कृषिमंत्री जसविंद्र सिंह संधू, पूर्व विधायक निशान सिंह, श्रीमती सीमा गेहबीपुर के अलावा जोन नं. 5 में कलायत के विधायक रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री श्रीमती कांता देवी, पलवल के विधायक सुभाष चौधरी, पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक शेरवाल, पूर्व विधायक बलवीर बाली,पूर्व चेयरमैन जिला परिषद धर्मपाल मकडौली, बलदेव अलावलपुर, रणवीर गंगवा, अमर सिंह जांगड़ा, जितेंद्र बल्हारा, सतीश फरमाना, सतीश नांदल, महेद्र चौहान, रामराज मेहता व विक्रम तंवर पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंंगे। उन्होंने बताया कि जोन नं. 6 में लाडवा के विधायक शेर सिंह बड़शामी, घरौंडा के विधायक नरेंद्र सांगवान, मुलाना के विधायक राजबीर बराड़ा, श्रीमती शीला भ्याण, बृजलाल छप्पर, सोमप्रकाश जांगडा, सुनील लाम्बा, राजदीप फौगाट, राजेश फौगाट, विजय गोठडा, नरेश द्वारका, सज्जन बलाली व अशोक ढाणी माहू पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा ऐलनाबाद शहरी जोन की जिम्मेवारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, जींद के विधायक हरि चंद लढ़ा, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, विधायक गंगाराम, विधायक पृथ्वी सिंह, विधायक रामेश्वरदास, कैलाश भगत, हनुमान ऐरन, सुरेश मित्तल, रामभगत, श्रीमती अनिला गोस्वामी, बलदेव वाल्मीकि, राजकुमार व ओम प्रकाश लढ़ा पार्टी के जनसम्पर्क कर लोगों को इनेलो के साथ जोडऩे का काम करेंगे।

Post a Comment