विकास कार्यों में हरियाणा दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा का प्रतीक:संजय छोकर
07 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष संजय छोकर ने कहा कि विकास कार्यों में हरियाणा आज दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गया है। श्री छोकर कल शाम सिरसा में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में भरत सिंह बेनीवाल को हलके में भारी जनसमर्थन मिल रहा है और इस उपचुनाव में भरत सिंह बेनीवाल भारी मतौंतर से विजयी होंगे। इसके बाद ऐलनाबाद में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। छोकर ने कहा कि ऐलनाबाद का उपचुनाव प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनाव सच और झूठ के बीच एक की पहचान करने का है। इस उपचुनाव के बाद भरत सिंह बेनीवाल पूरे हलके में समुचित विकास के कार्य करवाएंगे क्योंकि वे इस इलाके के लिए नया नहीं है और इस हलके की समस्याओं के वाकिफ हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूरे प्रदेश में समुचित विकास कार्य कर रही है और किसी भी क्षेत्र से भेदभाव नहीं किया जा रहा। वह जमाना चला गया जब भाई भतीजावाद का माहौल था। नौकरियों में पिक एंड चूज के सिद्धांत चलते थे और लोगों के साथ छल कपट किया जाता था। कांगे्रस के शासन में आम आदमी को कानून का राज मिला है और शांति का माहौल है। हर वर्ग के कल्याण की नीतियां बनाई गई हैं ताकि वंचित लोग भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने ऐलनाबाद की जनता से अपील की कि वे भयभीत न हों और भरत सिंह बेनीवाल को जिताकर विधानसभा में भेजें ताकि हलके का समुचित विकास हो सके और शांति की स्थापना हो सके। इस अवसर पर उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तिलकराज चंदेल, युवा कांग्रेस मीडिया सैल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी, राजकुमार बजाज, संजय शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।