विकलांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग विरतण किए जाएंगे
09 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) नेता जी सुभाष चन्द्र बोस युवा परिषद व लाला दुर्गा चैरिटेबल आर्टिफिशियल लिम्ब सैन्टर अम्बाला के सहयोग से गत दिवस स्थानीय जनता भवन रोड स्थित युवक साहित्य सदन में विकलांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए गए। यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव गगन साहनी ने बताया कि कार्यक्रम में विकलांगों को कृत्रिम पैर, बैसाखियां व पोलियोग्रस्त विकलांगों को कैलीपर आदि प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों ने अपना अहम योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने अम्बाला से आए विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। साहनी ने बताया कि कार्यक्रम के समापन के उपरान्त एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से आगामी वर्ष हेतु कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया तथा हेमन्त गुप्ता को अध्यक्ष, सुरेश वर्णवाल तथा डॉ. सतीश सूरी को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष जबकि गगन साहनी को पुन: सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त समिति द्वारा भारत भूषण सुनेजा को कोषाध्यक्ष तथा विशाल सिडाना तथा प्रदीप गर्ग को संयुक्त रूप से सह-सचिव नियुक्त किया गया।