सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बड़े मतौंतर से जीतेंगे:सांसद तंवर

14 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) सिरसा के सांसद एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर ने दावा किया है कि ऐलनाबाद उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी बड़े मतौंतर से जीतेंगे। आज कांग्रेस भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में श्री तंवर ने कहा कि पिछले तीन दिन में हालात कांग्रेस के पक्ष में आए हैं और मुख्यमंत्री सहित अन्य बड़े नेताओं के आने से माहौल एकतरफा कांग्रे की तरफ मुड़ गया है। सांसद ने कहा कि विकास के मुद्दे पर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव भी लड़ा और उपचुनाव भी इसी मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। आज कांगे्रस के राज मे आम आदमी निर्भीक होकर रह रहा है। पहले सरकारी तंत्र का दुरूपयोग होता था जो कांगे्रस के शासन में बदला है। ऐलनाबाद उपचुनाव में चुनाव आयोग सख्ती से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद और सिरसा में जितना पैसा इनेलो सरकार में विकास पर खर्च हुआ था उससे कहीं अधिक धन कांग्रेस शासन में खर्च हुआ है। सांसद ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव को जीतने के लिए विपक्ष लोगों में क्षेत्रवाद की भावना फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सकारात्मक शक्ति को देशहित में प्रयोग करना कांग्रेस की संस्कृति रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कांग्रेस हाईकमान को सूचना मिली है कि विपक्ष कई जगह प्रलोभन देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विकास शिक्षा और बेहतरीन स्वास्थ्य के साथ जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि आज हर वर्ग कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। ऐलनाबाद में पूरी कांग्रेस एकजुटता के साथ उम्मीदवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर हरियाणा योजना बोर्ड के पूर्व डिप्टी चेयरमैन रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव बहुत बढिय़ा ढंग से उठ रहा है। दूसरे चरण में कांग्रेस नेता ऐलनाबाद के गांवों में कदम रखेंगे और जीत की स्थिति और बढिय़ा बन जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राज में सिरसा की लंबित मांगें पूरी हुई हैं। पिछली सरकार के बजट के मुकाबले हरियाणा की मौजूदा सरकार ने सात गुना अधिक पैसा बजट में रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काम का वोट कांग्रेस को मिलेगा। अगले तीन दिनों में इनेलो उम्मीदवार का ग्राफ और नीचे जाएगा। पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह ने कहा कि इनेलो ने जिस तरह से जनता को गुमराह किया है, वह बातें अब पुरानी हो गई हैं। कांग्रेस ने राजनीतिक व्यवस्था और राजनीति के मायने बदले हैं। कांग्रेस के शासन में किसी भी इनेलो कार्यकर्ता के खिलाफ एक भी झूठा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया जिससे विपक्ष भी यह मानने लगा है कि हुड्डा राजनीतिक द्वेष की राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस उपचुनाव को शांति के साथ लड़ रही है जबकि इनेलो के शासन में 1991 और 2000 में जो उपचुनाव हुए उनमें सरेआम लोकतंत्र का गला दबाया गया। सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया गया लेकिन कांग्रेस ऐसी राजनीति नहीं करती। सभी नेताओं ने इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को नववर्ष, लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर कांगे्रस के जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, मा. राजकुमार वर्मा, डॉ. सुभाष जोधपुरिया, राजकुमार शर्मा, हरीश सोनी, कांग्रेस सेवादल के प्रधान महेंद्र ठाकुर, राजकुमार बजाज, संगीत कुमार, संजय चांवरिया, मोहन खत्री, परमवीर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment