सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

प्रकाश चंद मलेठिया की नियुक्ति पर कुम्हार समुदाय के लोगों में खुशी की लहर

14 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) प्रमुख समाज सेवी व कुम्हार समाज के पथ प्रदर्शक प्रकाश चंद मलेठिया को अखिल भारतीय प्रजापति संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुबीर सिंह ने मलेठिया को भेजे एक पत्र में यह जानकारी दी है। मलेठिया पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री स्व. चौ. सत्यदेव के पुत्र हैं और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हैं। राजनीतिक रूप से मलेठिया भाजपा से जुड़े हुए हैं और वे पार्टी की पंजाब इकाई के कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं। श्री मलेठिया की नियुक्ति पर क्षेत्र के कुम्हार समुदाय के लोगों में खुशी की लहर है। सिरसा जिला के विभिन्न गांवों और शहरों के लोगों ने मलेठिया की नियुक्ति को कुम्हार समाज के विकास और उन्नयन का परिचायक बताया है। कुम्हार सभा सिरसा के प्रधान दलीप वर्मा, पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, रामेश्वर सरपंच, गुरदेव सिंह राही, मंगल सिंह, इंद्र सैन राजोरिया, मैनपाल मलेठिया, लक्षमण चोबुर्जा इत्यादि लोगों ने अखिल भारतीय प्रजापति संघ का मलेठिया की नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment