सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

कानूनी हैल्पलाईन सेवा शुरू

14 जनवरी 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्यालय द्वारा चंडीगढ़ में कानूनी हैल्पलाईन सेवा शुरु की गई है। इस हैल्पलाईन से कोई भी व्यक्ति नि:शुल्क कानूनी सलाह व सहायता ले सकता है।
यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री गोपाल कृष्ण ने बताया कि इस सेवा के शुरु हो जाने से राज्य का कोई भी नागरिक अपनी कानूनी समस्याओं से निपटने हेतु जानकारी हासिल कर सकता है। कानूनी सलाह व सहायता चाहने वाला कोई भी व्यक्ति कानूनी हैल्पलाईन से व्यक्तिगत तौर पर आकर या दूरभाष नंबर पर सलाह ले सकता है। हैल्पलाईन का दूरभाष नंबर 0172-2604055 है इसके अलावा वैब साईट www.hslsa.nic.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्यालय जहां हैल्पलाईन सेवा शुरु की गई है एस.सी.ओ नंबर 142-143, प्रथम तल, सैक्टर 34-ए चंडीगढ़ में है। जरुरत मंद व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक हैल्पलाईन नंबर और वैबसाईट पर संपर्क कर सकता है।

Post a Comment